
दूसरी जगह बनेगा मार्केटिंग कॉम्पलेक्स
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:

BY: INEXTLIVE | Updated Date: Mon, 23 Mar 2015 07:02:44 (IST) -आंदोलन कर रहे लोगों की हुई जीत -जिप के कार्यपालक अभियंता को झुकना पड़ा द्द॥न्ञ्जस्॥श्वश्वरुन् : खेल मैदान में मार्केटिंग
कॉम्पलेक्स बनाने की जिद आखिरकार जिला परिषद (जिप) के कार्यपालक अभियंता को छोड़नी पड़ी। घाटशिला के इंदिरा मार्केट के खेल मैदान में जिला परिषद के कार्यपालक अभियंता द्वारा शिलान्यास कराए जाने की
योजना थी। इसमें सांसद, विधायक और जिला परिषद अध्यक्षा को आना था, लेकिन ग्रामीणों के विरोध को देखते हुए वे नहीं आए। कार्यपालक अभियंता एके विद्यार्थी जैसे ही अपनी टीम के साथ पहुंचे तो उन्होंने
कहा कि खेल मैदान में ही मार्केट कॉम्पलेक्स बनेगा। इस बात का लोगों ने जोरदार विरोध किया। लोगों का आक्रोश देखते हुए अभियंता को अपना निर्णय बदलना पड़ा। ग्रामीणों की मांग पर दूसरे स्थान को देखा
गया, जिस पर कार्यपालक अभियंता ने मार्केट कॉम्पलेक्स बनाने की स्वीकृति दे दी। इसके बाद खिलाडि़यों व ग्रामीणों के चेहरे पर खुशी छा गई। कार्यपालक अभियंता ने कहा कि खेल मैदान में जिला परिषद हाथ
नहीं लगाएगा। वह खेल का मैदान ही बना रहेगा। इस फैसले के बाद खिलाडि़यों ने भी जश्न मनाया। इस दौरान आयोजित वार्ता में जिला परिषद सदस्य लक्ष्मी मुर्मू, राजू कर्मकार, सुनील मुर्मू, तापस चटर्जी,
भुवनेश्वर तिवारी, षांडपुरा के ग्राम प्रधान मो। आलम, भुवनेश्वर तिवारी, जयंत चटर्जी, बाबला शर्मा, असीत सिंह सरदार, अर्जुन सिंह, हीरा सिंह सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।