लॉकडाउन पर दिल्ली में बढ़ी सख्ती, जरूरी सेवाओं के लिए अब दिए जाएंगे कर्फ्यू पास

लॉकडाउन पर दिल्ली में बढ़ी सख्ती, जरूरी सेवाओं के लिए अब दिए जाएंगे कर्फ्यू पास


Play all audios:


कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के प्रकोप से बचने के लिए लॉकडाउन को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई है। दिल्ली में लॉकडाउन तोड़ने वालों पर जहां सख्त कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं, वहीं दिल्ली


पुलिस ने... कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के प्रकोप से बचने के लिए लॉकडाउन को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई है। दिल्ली में लॉकडाउन तोड़ने वालों पर जहां सख्त कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं,


वहीं दिल्ली पुलिस ने स्पष्ट कर दिया है कि अब आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों व वाहनो की एंट्री के लिए भी कर्फ्यू पास जारी किया जाएगा। यह आदेश दिल्ली पुलिस कमिश्नर एस.एन. श्रीवास्तव ने सोमवार को


जारी किया।  दरअसल 31 मार्च तक लॉकडाउन होने के बाद से ही प्राइवेट बसें, टैक्सी, रिक्शा, ई-रिक्शा समेत सभी पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बंद कर दिया गया है, लेकिन लोग जरूरी सेवाओं व जरूरतों के नाम पर


वाहन लेकर निकल रहे हैं। माना जा रहा है कि इसे देखते हुए ही दिल्ली पुलिस ने ऐसे लोगों से सख्ती से निपटने के लिए यह ऐलान किया है।  इन्हें जरूरत होगी कर्फ्यू पास की दिल्ली पुलिस कमिश्नर के


आदेश में यह यह कहा गया है कि दिल्ली-एनसीआर में आवश्यक वस्तुओं और सेवाओं के लिए कर्फ्यू पास जारी किया जाएगा। खासतौर से उनलोगों को जो नोएडा, फरीदाबाद, गाजियाबाद, सोनीपत, गुरुग्राम की ओर से


किसी जरूरी सेवा या वस्तु के लिए जा आ रहे हैं, उन्हें दिल्ली पुलिस से कर्फ्यू पास लेना अनिवार्य होगा। उन्हें बिना पास से दिल्ली की सीमा में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।  लॉकडाउन का उल्लंघन


करने सख्त कार्रवाई दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी सोमवार को कहा कि लॉकडाउन का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। वहीं दिल्ली पुलिस कमिश्नर एस.एन.


श्रीवास्तव ने कहा कि सुरक्षा को लेकर हमने धारा-144 लगाई है, ऐसे में इस आदेश का जो पालन नहीं करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। दरअसल लॉकडाउन के पहले दिन यह देखा गया कि आवश्यक सेवाएं


मुहैया कराने वाले लोगों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ा। इसलिए यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि किसी समस्या का सामना नहीं करना पड़े। फरीदाबाद में से दिल्ली आने वालों को कफ्यूर् पास के लिए


सरिता विहार में स्थित डीसीपी कायार्लय से संपर्क साधना होगा। इसी तरह गाजियाबाद से दिल्ली आने जाने वालों को शाहदरा जिले के शालीमार पार्क, भोलानाथ नगर स्थित डीसीपी दफ्तर जाना होगा। जबकि नोएडा


से दिल्ली आने जाने वालों के कर्फ्यू पास मंडावली फाजलपुर आईपी एक्सटेंशन स्थित पूवीर् जिले के डीसीपी कायार्लय से संपर्क साधना होगा। हरियाणा के सोनीपत से दिल्ली आने जाने वालों के कर्फ्यू पास


बाहरी-उत्तर दिल्ली जिला डीसीपी के समयपुर बादली में स्थित कायार्लय जाना होगा। जबकि हरियाणा के ही बहादुरगढ़ और झज्जर से दिल्ली आने जाने वालों को कफ्यूर् पास के लिए पीतमपुरा के पुष्पांजलि


एन्क्लेव स्थित बाहरी दिल्ली के डीसीपी कायार्लय से संपर्क करना होगा। दिल्ली पुलिस प्रवक्ता अनिल मित्तल ने सोमवार देर रात बताया, 'पुलिस कमिश्नर द्वारा जारी इस आदेश के मुताबिक, सरकारी


कर्मचारियों को कर्फ्यू पास की जरुरत नहीं होगी। जरुरत पड़ने पर, उन्हें कायार्लय द्वारा जारी पहचान पत्र दिखाना अनिवार्य होगा। दिल्ली पुलिस प्रवक्ता ने कहा, मीडियाकर्मियों / पत्रकारों को 


कर्फ्यू पास जारी करवाने की जरुरत नहीं है। हां पुलिस द्वारा मांगे/पूछे जाने पर पत्रकारों को अपना परिचय पत्र दिखाना होगा।