
जांबाज पुलिसवाले की दिलेरी, घायल होने के बाद भी बदमाश को मारी गोली
Play all audios:

Hindi NewsUP Newsafter being hit by bullet kanpur policeman stands again and fire at gangster कानपुर नगर के पनकी गंगागंज तिराहे के पास बुधवार तड़के पुलिस मुठभेड़ में बदमाश ने पनकी मंदिर चौकी
इंचार्ज को गोली मार दी। दोनों ओर से हुई फायरिंग में भाग रहे बदमाश के सिर में भी गोली लगने की बात सामने... हिन्दुस्तान संवाद कानपुरWed, 6 Dec 2017 12:28 PM Share Follow Us on __ कानपुर नगर
के पनकी गंगागंज तिराहे के पास बुधवार तड़के पुलिस मुठभेड़ में बदमाश ने पनकी मंदिर चौकी इंचार्ज को गोली मार दी। दोनों ओर से हुई फायरिंग में भाग रहे बदमाश के सिर में भी गोली लगने की बात सामने
आई है। फिलहाल अंधेरे का फायदा उठाते हुए बदमाश भाग निकला। घायल चौकी प्रभारी को साथियों ने हैलट पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया। पनकी थाने में सिपाही की तहरीर पर रिपोर्ट
दर्ज कर ली गई है। पनकी मंदिर चौकी इंचार्ज अनुराग सिंह अपने सिपाही गिरजेश के साथ गंगागंज तिराहे की ओर गश्त पर निकले थे। बुधवार तड़के करीब 3 बजे उन्हें कपली की ओर से कंबल ओढ़े एक संदिग्ध आता
हुआ दिखा। दरोगा ने ललकारा तो बदमाश मौके पर कंबल छोड़ भाग पास की एक कार में छिप गया। पीछा करते हुए दरोगा भी पहुंच गए। दरोगा ने सिपाही के साथ मिलकर बदमाश का पैर खींचा तो उसने अचानक दरोगा पर
साबड़ से हमला बोल दिया। साथी सिपाही ने संभलते हुए बदमाश को पीछे से दबोच लिया। इस बीच बदमाश ने कमर तमंचा निकाला और सामने खड़े दरोगा पर फायर कर दिया। घायल होने के बाद भी बदमाश को मारी गोली
गोली चौकी इंचार्ज अनुराग सिंह के चेहरे पर लगी। दरोगा अनुराग सिंह गोली लगते ही गिर गए और सिपाही बदमाश को छोड़ उन्हें संभालने लगा। इस बीच मौका पाकर बदमाश भागने लगा। चौकी प्रभारी कुछ देर में
उठे और रिवाल्वर से बदमाश पर फायर कर दिया। बताया जा रहा है कि भाग रहे बदमाश के सिर में गोली लग गई। इसके बावजूद वह अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग गया। हल्ला मचने पर क्षेत्रीय युवक शीलू अपनी
कार से दरोगा को हैलट पहुंचाया। उधर, जानकारी मिलते ही पनकी इंस्पेक्टर समेत कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। हैलट में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दरोगा को घर भेज दिया। पनकी एसओ ने
बताया कि मौके से बदमाश का कंबल और साबड जब्त कर लिया गया है। सिपाही की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सुबह जानकारी होने पर एसएसपी अखिलेश कुमार मीणा समेत आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। दरोगा
के घर जाकर हालचाल लिया। इलाके के संदिग्ध बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गई है।