Mp weather update : राजधानी में बढ़ा दिन का तापमान,  इंदौर, होशंगाबाद में बारिश के आसार

Mp weather update : राजधानी में बढ़ा दिन का तापमान, इंदौर, होशंगाबाद में बारिश के आसार


Play all audios:


MP WEATHER UPDATE : प्रदेश में सबसे अधिक 42.5 डिग्रीसे. तापमान खंडवा में रिकार्ड किया गया। By LALIT KATARIYA Edited By: LALIT KATARIYA Publish Date: Tue, 13 Apr 2021 07:04:04 PM (IST)


Updated Date: Tue, 13 Apr 2021 08:04:18 PM (IST) भोपाल (नवदुनिया प्रतिनिधि)। कोंकण से केरल तक बनी द्रोणिका लाइन (ट्रफ) के कारण आ रही नमी के कारण मध्यप्रदेश के दक्षिणी भाग में गरज-चमक के साथ


बरसात होने की संभावना बन गई है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक बुधवार को इंदौर, होशंगाबाद, जबलपुर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। राजधानी भोपाल में बुधवार को बादल छाने के साथ


बूंदाबांदी होने के आसार हैं। उधर मंगलवार को पश्चिमी मप्र में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। इसी क्रम में भोपाल का अधिकतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया। प्रदेश में सबसे अधिक 42.5


डिग्रीसे. तापमान खंडवा में रिकार्ड किया गया। प्रदेश में 22 वेदर स्टेशनों पर अधिकतम तापमान 40 से 42.5 डिग्रीसे. के बीच दर्ज हुआ। मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार को


राजधानी में अधिकतम तापमान 40.1 डिग्रीसे. दर्ज किया गया। जो सामान्य से दो डिग्रीसे. अधिक रहा। साथ ही सोमवार के अधिकतम तापमान (37.9 डिग्रीसे.) की तुलना में 2.2 डिग्रीसे. अधिक रहा। न्यूनतम


तापमान 21.9 डिग्रीसे. दर्ज हुआ। जो सामान्य रहा। मौसम विशेषज्ञ अजय शुक्ला ने बताया कि वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान और उससे लगे पाकिस्तान पर सक्रिय है। उसके प्रभाव से पश्चिमी


राजस्थान पर एक प्रेरित चक्रवात बन गया है। एक ट्रफ कोंकण से लेकर दक्षिणी केरल तक बना हुआ है। इसके अतिरिक्त एक अन्य ट्रफ दक्षिणी छत्तीसगढ़ से झारखंड, बिहार होते हुए पश्चिमी बंगाल तक बना हुआ है।


इन चार वेदर सिस्टम के कारण अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से वातावरण में कुछ नमी मिल रही है। इस वजह से पूर्वी मध्यप्रदेश में कहीं-कहीं बारिश हो रही है। शुक्ला के मुताबिक बुधवार को इंदौर, जबलपुर,


होशंगाबाद के जिलों में कहीं-कहीं बरसात होने की संभावना है। इस दौरान राजधानी में भी दोपहर बाद गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। उधर बुधवार को भी एक नए पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में


दाखिल होने के आसार हैं। इस वजह से अभी मौसम साफ होने की उम्मीद नहीं दिख रही है।