
अंतिम संस्कार के समय जिंदा हो गया ये व्यक्ति उसके बाद जो हुआ...
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:

वेंटिलेटर पर रखा जी हां ऋषिकेश के गंगा नगर निवासी विजय थपलियाल के साथ यह घटना घटी है। विजय थपलियाल वहीं के राजकीय चिकित्सालय में काम करते हैं। इधर पिछले कुछ दिनों से इनकी तबियत खराब थी।
जिससे इनका लगातार उपचार हो रहा था। पिछले दिनों जब इनकी तबियत ज्यादा बिगड़ी तो परिजनों ने इन्हें हिमालयन हॉस्पिटल जोलीग्रांट में एडमिट कराया। जहां डॉक्टरों ने वेंटिलेटर पर रखा लेकिन विजय की
हालत दिन ब दिन बिगड़ती जा रही थी। उन पर कोई दवा असर नहीं कर रही थी। जिस पर डॉक्टरों ने उन्हें घर ले जाने की सलाह दी, ताकि वह अपनों के साथ समय बिता सके। इसके बाद दूसरे दिन विजय की हालत और
बिगड़ गई। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। उनके अंतिम संस्कार की तैयारियां हुईं। यहां भी क्लिक करें: चीखने की आवाज ही नहीं बल्कि यहां लाशों से अपने आप
बच्चे भी पैदा होते...कुदरत का करिश्मा इस दौरान विजय के अस्पताल व स्टाफ के लोग भी आए थे। ऐसे में अंतिम विदाई के समय राजकीय चिकित्सालय की चिकित्सक डॉक्टर रिचा रतूड़ी ने विजय के शरीर को देखा तो
उन्हें कुछ अजीब सा लगा। देखते ही देखते उन्हें लगा कि विजय के शरीर में हरकत सी हो रही है। इस पर उन्होंने उसके जिंदा होने की बात कही। पहले तो कुछ लोग यह बात जानकर घबरा गए। लोग इसे अपने अपने
तरीके से लेने लगे, लेकिन डॉक्टरों के समझाने पर परिजनों को यकीन हुआ कि वह जिंदा है। इसके बाद विजय को राजकीय चिकित्सालय में फिर से एडमिट कराया गया। अब उसकी तबियत भी पहले से ठीक है। लोग इसे
कुदरत का करिश्मा मान रहे हैं। यह बात पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी है। वहीं परिजनों की खुशी का ठिकाना नही है। यहां भी क्लिक करें: यहां भी क्लिक करें: कुत्तों का सुसाइड प्वाइंट, जानें
क्यों अब तक 600 ने लगाई छलांग Weird News inextlive from Odd News Desk