
इन 10 बॉलीवुड एक्टर्स की पहली नौकरी के बारे में सुनकर रह जाएंगे दंग!
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:

By: Chandramohan Mishra | Updated Date: Sun, 28 Oct 2018 08:46:46 (IST)
कानपुर। क्या आपको मालूम है कि बॉलीवुड एक्टर अरशद वारसी अपनी पहली जॉब में घर-घर जाकर कॉस्मेटिक्स प्रोडक्ट बेचा करते थे। या फिर सनी लियोन अपनी पहली जॉब में एक जर्मन बेकरी में काम करती थीं।
बॉलीवुड के तमाम सितारे अपने करियर की शुरुआत में ऐसे ही कुछ अजीब जॉब करते थे। आइए एक नजर डालें इन 10 बॉलीवुड सितारों पर।
जैकलीन फर्नांडीज : बॉलीवुड एक्ट्रेस और श्रीलंकन ब्यूटी क्वीन जैकलीन फर्नांडीज बॉलीवुड में करियर बनाने से पहले श्रीलंका में एक टीवी रिपोर्टर के तौर पर काम करती थीं। यही नहीं उस दौरान उन्होंने
वहां चल रहे राजनैतिक उठापटक को भी कवर किया था।
jamshedpur Crime News: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान से रंगदारी मांगने के आरोपी को मुंबई पुलिस साथ ले गई यह भी पढ़ेंअक्षय कुमार : ताइक्वांडो में ब्लैक बेल्ट, बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार बैंकॉक के एक होटल में शेफ और वेटर के तौर पर काम किया करते थे। बाद में वो मुंबई पहुंचे और यहां मार्शल आर्ट की क्लास
लेना शुरु किया। मॉडल टाइप लुक होने के कारण उन्हें मॉडलिंग के कुछ ऑफर मिले। वहीं से उनके मॉडलिंग और एक्टिंग करियर की शुरुआत हुई।
National Doctors' Day: हिंदी फिल्मों के इन डॉक्टर्स को यादकरते ही आप कहेंगे कि लाइफ में डॉक्टर हो तो ऐसा यह भी पढ़ें
जॉनी लीवर : बॉलीवुड के फेमस कॉमेडी एक्टर जॉनी लीवर को पारिवारिक जिम्मेदारियों के कारण कम उम्र में ही अपनी पढ़ाई छोड़नी पड़ी थी। इसके बाद उन्होंने मुंबई की सड़कों पर हाथ में पेन लेकर उन्हें
बेचना शुरु किया, लेकिन एक्टर्स की मिमिक्री करने की उनकी कला ने उन्हें धीरे धीरे करके बॉलीवुड का फेमस कॉमेडियन बना दिया।
सनी लियोन : एक एडल्ट स्टार के तौर पर सनी के करियर को भुला दें, तो सनी ने सबसे पहले एक जर्मन बेकरी और फिर एक टैक्स और रिटायरमेंट फर्म में काफी दिनों तक जॉब किया।
अरशद वारसी : पॉपुलर एक्टर अरशद वारसी को 17 साल की उम्र में परिवार पर आर्थिक परेशानियों के चलते सेल्समैन का जॉब करना पड़ा। उस वक्त वो घर घर जाकर कॉस्मेटिक्स प्रोडक्ट बेचा करते थे। उन्होंने
कुछ वक्त तक एक फोटो लैब में भी काम किया। डांसिंग में जबरदस्त रुचि होने के कारण उन्होंने अपना डांस ग्रुप शुरु किया। वहीं से उनके करियर का रुख बदल गया और आज उन्हें पूरा इंडिया जानता है।
रजनीकांत : साउथ इंडियन सिनेमा के सुपरस्टार रजनी सर ने अपने परिवार की आर्थिक जिम्मेदारियां उठाने के लिए न जाने क्या क्या किया। कभी कारपेंटर, तो कभी कुली और बाद में रजनीकांत ने बैंगलुरु में
काफी वक्त तक बस कंडक्टर के तौर पर भी काम किया। काफी सालों के संघर्ष के बाद वो बन गए सिनेमा के सुपरस्टार।
बमन ईरानी : उम्र के दूसरे पड़ाव में बॉलीवुड में कदम रखकर धूम मचाने वाले बमन ईरानी ने मुंबई के एक फाइव स्टार होटल में वेटर और रूम सर्विस स्टाफ के तौर पर काफी वक्त तक काम किया। इसके बाद
उन्होंने अपनी मां की पुरानी बेकरी शॉप को चलाने में भी काफी दिनों तक उनकी मदद की। आज वो बॉलीवुड के फेमस एक्टर हैं।
अमरीश पुरी : बॉलीवुड के फेमस विलेन अमरीश पुरी को अपने करियर की शुरुआत में थियेटर आर्टिस्ट के रूप में पैर जमाने के लिए मुंबई में सर्वाइव करने की जरूरत थी। ऐसे में पैसों की खातिर उन्होंने
कर्मचारी राज्य बीमा निगम में काफी दिनों तक नौकरी की। बाद में वो नौकरी छोड़कर उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में बड़ा कदम रखा।
राजकुमार : हिंदी सिनेमा के शायद सबसे स्टाइलिश एक्टर राजकुमार एक वक्त मुंबई पुलिस में सब-इंस्पेक्टर हुआ करते थे। बाद में उन्होंने वो नौकरी छोड़कर फिल्मी दुनिया में कदम रखा और अपनी खास अदा के
कारण सबके दिलों पर छा गए।
आर माधवन : 3 इडियट फेम एक्टर और साउथ के सुपर स्टार माधवन ने इलेक्ट्रानिक्स में डिग्री लेने के बाद पब्लिक स्पीकिंग और कम्युनीकेशन पर वर्कशॉप करने का एक छोटा बिजनेस शुरु किया था। बाद में
उन्हें एक्टिंग का चश्का लगा और आज वो एक बड़े फिल्म स्टार हैं।
एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी की हमशक्ल देख फटी रह जाएंगी आंखें, देखें इन बॉलीवुड सितारों की टू कॉपी भी
Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk
ताजा खबरें Meghalaya Murder: कफन में लौटा राजा रघुवंशी का शव, दुल्हन सोनम अब भी लापता, उठे कई सवाल Aaj Ka Panchang 6 June 2025: पढ़ें शुक्रवार का संपूर्ण पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और दिन
को बनाएं बेहतर तत्काल टिकट में घोटालेबाजों पर IRCTC का बड़ा वार, अब AI बॉट टिकट लेने में करेगा आपकी हेल्प # B# O# L# L# Y# W# O# O