
राजस्थान विद्या मंदिर में लगा साइंस एग्जीविशन
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:

BY: INEXTLIVE | Updated Date: Sat, 21 Mar 2015 07:01:53 (IST) JAMSHEDPUR: साकची स्थित राजस्थान विद्या मंदिर हाई स्कूल में नेशनल सेकेंडरी एजुकेशन कैंपेन और एचआरडी डिपार्टमेंट के सहयोग से
ब्लॉक लेवल साइंस एग्जीविशन का आयोजन किया गया। इसका इनॉगरेशन डीईओ मुकेश कुमार सिन्हा ने किया। एग्जीविशन के तीन टॉपिक तय किए गए थे। पहले टॉपिक ऊर्जा संवर्धन में देवी नायक व अंजना नायक फर्स्ट,
कार्तिक प्रमाणिक व नितेश कुमार को सेकेंड और धनंजय सिंह व प्रतिमा प्रधान को थर्ड प्राइज दिया गया। दूसरे टॉपिक पर्यावरण संरक्षण में मो। आजाद सागर व राकेश राय को फर्स्ट, रोशन कुमार को सेकेंड
और हरकिशन महतो को थर्ड प्राइज मिला। तीसरे टॉपिक स्वास्थ्य में शीतल कुमारी व राखी नायक को फर्स्ट, रोशनी परवीन व विकास कुमार को सेकेंड और जीतू नायक व स्नेहा नायक को थर्ड प्राइज मिला। जजेज में
डॉ। स्वदेश दत्ता, हसीन तारिक, धीरेंद्र कुमार, विजय घटवारी व कृष्ण चंद्र महतो श्ामिल थे। निखरे बच्चों की प्रतिभा एग्जीविशन में लालबाबू सिंह, राजदेव सिन्हा व परवीन सिन्हा बतौर गेस्ट ऑफ ऑनर
प्रजेंट थे। इस दौरान ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर संजय कुमार सिंह ने बच्चों में छिपी प्रतिभा निखारने पर बल दिया। एग्जीविशन के सफल आयोजन में डॉ। भोलेंद्र पांडेय, आशा झा, श्रीमंत कुमार दुबे, प्रभात
कुमार, कुसुम कुमारी, संजय कुमार समेत अन्य लोगों का अहम रोल रहा। ---------- मारपीट के बाद भाभी के कपड़े फाड़े मानगो जाकिरनगर रोड नंबर नौ निवासी शाजदा खातून ने अपने देवर अफरोज अहमद पर मारपीट
करने करने के बाद कपड़ा फाड़ने का आरोप आरोप लगाते हुए आजादनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी के अनुसार क्8 मार्च की दोपहर घर आयी तीन महिला मेहमानों के साथ शाजदा बैठी हुई थी। तभी
देवर घर में आया और गाली-गलौज करने लगा। जब शाजदा ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट कर कपड़े फाड़ दिये और दुष्कर्म करने की धमकी दी।