
जूनियर नेशनल हॉकी चैंपियनशिप के सेफा में झारखंड
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:

BY: INEXTLIVE | Updated Date: Thu, 22 May 2014 07:00:34 (IST) RANCHI : जूनियर नेशनल हॉकी चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में झारखंड की टीम ने जगह पक्की कर ली है। बुधवार को एस्ट्रो टर्फ स्टेडियम
मोरहाबादी में झारखंड ने कर्नाटक को 3-2 से पराजित कर दिया। झारखंड के लिए 23वें मिनट में नोयल ने और बुद्धू ने 36वें और 60वें मिनट में गोल दागे। इसके अलावा ओडि़शा ने तमिलनाडु को एकतरफा मुकाबले
में 9-1 से रौंद दिया, जबकि छत्तीसगढ़ ने केरल पर 7-1 से जीत दर्ज की। भोपाल ने भी आंध्रप्रदेश को 5-0 से पराजित किया।