
इंडोनेशिया में 6. 4 तीव्रता का भूकंप 14 लोगों की मौत 160 घायल
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:

जकार्ता (आईएएनएस)। इंडोनेशिया के पर्यटक द्वीप लॉमबोक में रविवार को भूकंप का तेज झटका लगा। 6.4 तीव्रता के इस भूकंप से 14 लोग मारे गए और 160 घायल हो गए हैं। इसके अलावा करीब 200 से अधिक
पर्वतारोही अब भी द्वीप पर फंसे हैं। फंसे हुए पर्वतारोही फ्रांस, नीदरलैंड, थाईलैंड और मलेशिया के बताये जा रहे हैं। बीबीसी ने बताया कि सैकड़ों बचावकर्मी माउंट रिंजानी पर बचाव अभियान के लिए
तैनात कर दिए गए हैं। इस भूकंप से हजारों घर तबाह हो गए हैं और इंडोनेशिया की आपदा राहत एजेंसी ने बताया कि इससे पूर्वी लॉमबोक जिला सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। वहां एक मलेशियाई पर्यटक समेत दस
लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है तीन लोगों की मौत कंक्रीट की एक स्लैब गिरने से हुई। अधिकारियों ने मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई है। माउंट रिंजानी क्षेत्र में
हुए भूस्खलन को इस भूकंप का कारण बताया जा रहा है। बता दें कि भूकंप के झटके बाली द्वीप में भी महसूस किये गए लेकिन वहां किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। अधिकारियों ने कहा कि 500
से अधिक लोग पहाड़ से पहले ही नीचे आ गए हैं लेकिन 266 अभी भी वहां फंसे हैं। हेलीकॉप्टर से फंसे हुए लोगों की तलाश की जा रही है। एशियन गेम्स से पहले इंडोनेशियाई पुलिस ने 11 संदिग्धों को किया
ढेर, 2000 से अधिक गिरफ्तार इंडोनेशिया : बदले की आग में गांववासियों ने 292 मगरमच्छों को मारा