
रोहित ने विराट के बाद अनुष्का को भी किया 'अनफाॅलो' आखिर क्या है अनबन की वजह
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:

नई दिल्ली (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के दो स्टार बल्लेबाजों के बीच लड़ाई इस हद तक बढ़ जाएगी, यह किसी ने सोचा न था। आईसीसी वर्ल्डकप में भारत के सेमीफाइनल से हार के बाद रोहित और विराट की
अनबन की खबरें तेजी से फैल रही हैं। हालांकि इन अफवाहों पर दोनों खिलाडियों की तरफ से कोई बयान तो नहीं अाया मगर रोहित के एक फैसले ने लड़ाई को फिर से हवा दे दी। खबर है कि हिटमैन ने अपने कप्तान
को सोशल मीडिया इंस्टाग्राम से अनफाॅलो कर दिया है। विराट की पत्नी अनुष्का भी हुईं अनफाॅलो भारतीय ओपनर बल्लेबाज रोहित ने न सिर्फ विराट को अनफाॅलो किया बल्कि उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा को भी
अनफाॅलो कर दिया। हालांकि यहां हैरानी की बात ये है कि विराट अभी भी रोहित को फाॅलो कर रहे मगर रोहित की पत्नी रितिका को नहीं। यही नहीं अनुष्का भी इंस्टाग्राम पर न तो रोहित को फालो करती न हीं
रितिका को। ऐसा ही कुछ रितिका के साथ भी है, वो भी विराट और अनुष्का में किसी को भी फाॅलो नहीं करती। Jonty Rhodes बर्थडे : एक क्रिकेटर जिसे ओलंपिक में हाॅकी खेलने का न्यौता मिला सीओए का ऐसा है
कहना टीम इंडिया से जुड़े सूत्रों की मानें तो भारतीय टीम में इस समय दो लाॅबी बनी हुई हैं, एक विराट कोहली की तो दूसरी रोहित शर्मा की। वर्ल्डकप में भारत की हार के बाद ड्रेसिंग रूम का माहौल खराब
हो गया था। दरअसल कुछ टीम मेंबर्स एक खिलाड़ी की फैमिली के दखल से खुश नहीं थे। भारतीय कप्तान और उपकप्तान के बीच दरार की खबरों को प्रशासकों की समिति (सीओए) के प्रमुख विनोद राय ने निराधार बताया
है। विराट और रोहित के बीच विवाद को लेकर किए गए सवाल को बेबुनियाद बताते हुए विनोद राय ने कहा कि ये सभी कहानियां मीडिया द्वारा गढ़ी जा रही हैं। सीओए ने कहा कि जब तक दोनों में से कोई एक
खिलाड़ी इस मुददे को लेकर सवाल नहीं उठाता तब तक इस पर कोई चर्चा नहीं की जाएगी। कोहली-धवन के पसीने छुड़ाने वाले पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने लिया संन्यास