
केजरीवाल को मोदी से डर नहीं लगता बॉलीवुड के 10 विलेन जो शायद इन्हें डरा सकें मोगैम्बो गब्बर सिंह..
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:

मोगैम्बो: मिस्टर इंडिया में मोगैम्बो का किरदार आज भी लोगों के जेहन में बसा है। आज भी लोग बोलते मिल जाते हैं कि मोगैम्बो खुश हुआ। इस किरदार को अभिनेता अमरीश पुरी ने निभाया था। गब्बर: फिल्म
शोले में गब्बर नाम से विलेन है। इस किरदार को अमजद खान ने निभाया है। कहा जाता है कि ये किरदार हिंदी सिनेमा के बड़े विलेन में है। बलवंत राय: डैनी डेंजोंगपा ने फिल्म घातक में बलवंत राय नाम से
विलेन का किरदार निभाया है। अग्निपथ में इनका कांचा चीना का रोल भी जबर्दस्त है। लाला: फिल्म मदर इंडिया का विलेन लाला भी लोग नहीं भूल सकते हैं। इस किरदार को अभिनेता कन्हैया लाल चतुर्वेदी ने अदा
किया है। राका: फिल्म जिस देश में गंगा बहती है में राका विलेन राका का भी कोई जोड़ नहीं है। इस किरदार को अभिनेता प्राण ने निभाया है। रनविजय: फिल्म हासिल में विलेन रनविजय भी काफी खतरनाक दिखा
है। अभिनेता इरफान खान का अभिनय काफी शानदार रहा है। ब्रिगेडियर प्रताप: केके मेनन का ब्रिगेडियर प्रताप वाला किरदार आज भी जबर्दस्त विलेन के किरदारों में एक है। फिल्म शौर्य का ये विलेन काफी
चर्चा में रहा। अपहरण: अपहरण फिल्म में तबरेज आलम का विलेन किरदार भी यादगार है। इस किरदार को अभिनेता नाना पाटेकर ने निभाया है। बैडमैन: फिल्म रामलखन में बैडमैन का किरदार भी इन टॉप 10 विलेन
किरदारों में शामिल है। अभिनेता गुलशन ग्रोवर ने इस रोल को प्ले किया है। शाकाल: शान फिल्म विलेन शाकाल भी काफी खतरनाक विलेन में एक है। कुलभूषण खरबंदा के यह खास किरदारों में एक है। Interesting
News inextlive from Interesting News Desk