गंगानगर में गेल की पाइप लाइन फटी तीन घंटे आपूर्ति ठप

गंगानगर में गेल की पाइप लाइन फटी तीन घंटे आपूर्ति ठप


Play all audios:


BY: INEXTLIVE | Updated Date: Sun, 14 Mar 2021 14:56:04 (IST) गैस रिसाव की सूचना पर पहुंची अग्निशमन की गाड़ी Meerut। गंगानगर में गेल गैस की पाइप लाइन फट जाने से रसोई को आपूर्ति अचानक ठप हो


गई। इससे कामकाज प्रभावित हुआ तो वहीं गैस रिसाव ने चिंता बढ़ा दी। अग्निशमन वाहन पहुंचाया गया। बहरहाल, बचाव दल ने पहले ही इंतजाम कर लिया। पाइप को दुरुस्त करने में समय लगा। कुछ कालोनियों में


डेढ़-दो घंटे तो कुछ कालोनियों में आपूर्ति सुचारू होने में तीन घंटे से भी ज्यादा वक्त लगा। 15 मिनट तक रिसाव दरअसल, गंगानगर में एमडीए की सड़क का कार्य चल रहा था। जेसीबी से पेड़ की जड़ उखाड़ने


का कार्य शुरू हुआ तभी तेज टक्कर से वहां से गुजर रही गेल गैस की पाइप लाइन फट गई। करीब 15 मिनट तक रिसाव होता रहा। गैस रिसाव होने पर कर्मचारियों को पाइप क्षतिग्रस्त होने का पता चला तो


कर्मचारियों ने कंपनी को सूचना दी। इसके बाद गेल का बचाव दल पहुंचा और अग्निशमन गाड़ी भेजी गई। गेल गैस लिमिटेड के महाप्रबंधक, मेरठ क्षेत्र विनय कुमार ने बताया कि क्षतिग्रस्त पाइप को दुरुस्त कर


लिया गया। आपूर्ति सुचारू कर दी गई।