
राजकीय सम्मान के साथ मनोरमा का अंतिम संस्कार
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:

BY: INEXTLIVE | Updated Date: Fri, 20 Feb 2015 07:01:43 (IST) -सुबह जनता दर्शन के लिए कांग्रेस भवन पहुंचा उनका पार्थिव शरीर -लक्खीबाग शमशानघाट में हुआ राज्य सभा सांसद का अंतिम संस्कार -सीएम
ने भी दिया उनके पार्थिव शरीर को कंधा, बड़े बेटे ने दी मुखाग्नि DEHRADUN : राज्यसभा सांसद एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री मनोरमा शर्मा डोबरियाल का थर्सडे को राजकीय सम्मान के साथ दाह संस्कार किया
गया। लक्खीबाग शमशानघाट पर दोपहर में हुए अंतिम संस्कार में उनके बड़े बेटे विवेक शर्मा ने उन्हें मुखाग्नि दी। इससे पहले सुबह करीब दस बजे बजे उनके पार्थिव शरीर को जनता-दर्शन के लिए उनके घर से
कांग्रेस भवन लाया गया। करीब दो घंटे के बाद सीएम हरीश रावत समेत कई कैबिनेट मंत्रियों, नेताओं, व्यापारियों व बुद्धिजीवी वर्ग की मौजूदगी में अंतिम-यात्रा राजपुर रोड, घंटाघर, पलटन बाजार होते हुए
लक्खीबाग शमशान घाट पहुंची। इस दौरान सीएम ने भी पार्थिव शरीर को कंधा दिया। श्मशानघाट पर पुलिस ने उन्हें अंतिम सलामी दी। इस दौरान सीएम सहित तमाम नेताओं, उनके परिजनों ने नम आंखों से पुष्पचक्र
अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। अंतिम दर्शनों को हर कोई पहुंचा वेडनसडे को कांग्रेस नेत्री व राज्य सभा सांसद मनोरमा शर्मा का ट्रांसप्लांट के दौरान गुडगांव हॉस्पिटल में निधन हो गया था। बीती रात उनका
पार्थिव शरीर दून में अजबपुर स्थित आवास लाया गया। थर्सडे सुबह सीएम हरीश रावत ने उनके आवास पहुंचकर श्रद्धांजलि देने के साथ ही परिजनों को दुख की इस घड़ी में सांत्वना दी। इसके उपरांत कांग्रेस
नेत्री का पार्थिव शरीर जनता-दर्शन के लिए सुबह दस बजे कांग्रेस भवन लाया गया। जहां सीएम हरीश रावत, पूर्व सीएम विजय बहुगुणा, कैबिनेट मंत्री प्रीतम सिंह, दिनेश अग्रवाल और सुरेंद्र सिंह नेगी,
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, विधायक हीरा सिंह बिष्ट, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत, विधायक गणेश जोशी, भाजपा नेता मुन्ना सिंह चौहान के अलावा तमाम नेताओं व सैकड़ों लोगों
ने मनोरमा शर्मा को नम आंखों से श्रद्धांजलि दी। क्ख् बजे चली अंतिम यात्रा दोपहर करीब क्ख् बजे अंतिम-यात्रा कांग्रेस भवन से चली। इस दौरान कई नेताओं व उनकी करीबी महिलाओं के आंसू रुक नही पाए।
बकायदा पलटन बाजार से होते हुए व्यापारियों ने शोक-स्वरूप सांकेतिक तौर पर अपनी दुकानों बंद रखी। एक बजे अंतिम-यात्रा श्मशान घाट पहुंची। इस दौरान सीएम भी पूरी यात्रा में साथ चले। शमशान घाट पर
कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत, विधायक नवप्रभात, राजपुर राजकुमार, मेयर विनोद चमोली के अलावा डीजीपी बीएस सिद्धू, एडीजी लॉ एंड आर्डर अनिल के रतूड़ी, डीआईजी संजय गुंज्याल, डीएम रविनाथ रमन व
एसएसपी पुष्पक ज्योति आदि मौजूद रहे।