Lockdown diaries : शाहरुख को बोलना पड़ गया मैं सुपर स्टार नहीं फैंस ने ऑनलाइन सेशन में पूछे कई अजीब सवाल

Lockdown diaries : शाहरुख को बोलना पड़ गया मैं सुपर स्टार नहीं फैंस ने ऑनलाइन सेशन में पूछे कई अजीब सवाल


Play all audios:


मुंबई (आईएएनएस)। LOCKDOWN DIARIES : शाहरुख खान ने दावा किया है कि वो कोई सुपर स्टार नहीं हैं बल्कि एक किंग हैं। ये बात शाहरुख ने ट्विटर पर अपने फैंस से एक ऑनलाइन चैट सेशन के दौरान सोमवार को


कही। एक यूजर ने ट्विटर ने शाहरुख खान से कहा कि अब लगता है कि उन्हें रिटायर हो जाना चाहिए। एक दूसरे यूजर ने ट्वीट में लिखा, 'ये जीवन चक्र है। अगर आप सुपर स्टार हो तो आपको अहसास हो कि ये


सही समय है अपने करियर को बदलने का या फिर छोड़ने का।' > Thank you all for #AskSrk Need to get back to doing nothing. Please > stay at home. Physical distancing. Hygiene. And 


respect all who r > doing amazing work on ground. Just Love a lot more and do > nothing...because &Jo kuch nahi karte woh kamaal karte hain..&य > — Shah Rukh Khan (@iamsrk) 


April 20, 2020 मैं सुपर स्टार नहीं किंग हूं शाहरुख खान ने इसके जवाब में लिखा, 'पता नहीं... सुपर स्टार से पूछ कर बताऊंगा। दुर्भाग्यवश मैं सिर्फ किंग हूं।' इसके अलावा शाहरुख खान ने


लाॅकडाउन में अपनी दिनचर्या का खुलासा किया। वो इस वक्त अपने तीनों बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। एक फैन के सवाल के जवाब में उन्होंने ये बताया कि वो लाॅकडाउन में कैसे टाइमपास


कर रहे हैं। एक और फैन को रिप्लाई करते हुए शाहरुख बोले, 'हम सभी को जरा रुख कर धीरे होना चाहिए। जिंदगी को देखें और महसूस करें।' महामारी के लोकर भी की बात उन्होंने महामारी के बारे में


बात करते हुए कहा, 'आशा है हम सभी वायरस से जल्द छुटकारा पाएंगे। बड़ी तेजी से इससे छुटकारा मिलेगा जितनी तेजी से मेरी फिल्मों के नंबर गिने जाएंगे। इंशाअल्लाह... वो अपने फैंस को समय- समय


पर कोरोना से लड़ने के लिए प्रेरित भी करते रहते हैं। थैंक्यू ये सवाल पूछने के लिए। फिलहाल आप घर पर ही रहें और सेफ रहें। फिजिकल डिस्टेंसिंग को मेंटेन करें।'