
आगरा में प्रदूषण रोकने को मलबे के लिए नई स्कीम
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:

आगरा। ताजनगरी को हर तरह के प्रदूषण से मुक्त करने के प्रयास जारी हैं। इसी क्रम में बिल्िडग वेस्ट मैटेरियल (मलबा) को भी शहर से मुक्त करने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। इसे एक कंपनी को दिया
जाएगा, जो साइंटिफिक तरीके से न सिर्फ डिस्पोज करेगी, बल्कि टाइल्स, ब्रिक्स जैसे सामान भी बनाएगी। इसे लेकर नगर निगम ने कंपनियों से 7 दिनों के भीतर प्रपोजल मांगे हैं।
शहर में प्रदूषण का एक बड़ा कारण बिल्िडग मैटेरियल भी है। एक अनुमान के मुताबिक हर दिन 150 मिट्रिक टन मलबा निकलता है, जो शहर में डंप होता है। इससे वातावरण प्रदूषित होता है। इसे रोकने के लिए नगर
निगम ने एक प्रस्ताव तैयार किया है। इसके अनुसार मलबा से ब्रिक्स, टाइल्स जैसे कई सामान तैयार किए जाएंगे। इस काम की जिम्मेदारी एक निजी कंपनी को सौंपी जाएगी।
कंपनी मलबा उठाने से लेकर सामान निर्माण के लिए प्लांट तैयार करेगी और तैयार सामान को बेचेगी। नगर निगम प्लांट लगाने के लिए जमीन उपलब्ध कराएगी। नगर निगम और कंपनी के बीच 20 साल का अनुबंध होगा।
नगर निगम ने जल्दी दिखाते हुए निजी कंपनियों से एक सप्ताह के भीतर प्रपोजल मांगा है। ये कंपनियां डीबीएफ (डिजाइन, बिल्ड, फाइनेंस) के तहत काम करेंगी।
नगर निगम ने पहले भी कंपनियों से प्रपोजल मांगे थे। लेकिन सिर्फ एक ही कंपनी के काम में इंट्रेस्ट दिखाने पर दोबारा टेंडर प्रक्रिया करनी पड़ी। इस बार 22 दिसंबर तक प्रपोजल मांगे गए हैं।