
अवैध निर्माण की अलग होगी पहचान
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:

BY: INEXTLIVE | Updated Date: Tue, 06 Dec 2016 07:40:12 (IST) -वीसी के आदेश पर प्रवर्तन जोन को दी गई जिम्मेदारी -कर्मचारियों को बांटी जाएगी, विशेष प्रकार की तख्ती Meerut। अवैध निर्माणों के
प्रति सख्त रुख अख्तियार कर चुका एमडीए अब न केवल अवैध रूप से खड़ी की गई बिल्डिंग्स पर कार्रवाई करेगा, बल्कि उसकी दीवार पर अवैध निर्माण का बोर्ड भी लगाएगा। एमडीए वीसी ने इसके लिए एक बोर्ड का
सैंपल निर्माण कराते हुए प्रवर्तन विभाग को सौंपा है। अवैध निर्माण पर लगेगा बोर्ड दरअसल, अवैध निर्माण को एमडीए द्वारा सील किए जाने के बावजूद भी निर्माणकर्ता सील तोड़कर निर्माण कार्य शुरू कर
देता है। जिससे उसके वैध और अवैध की पहचान नहीं हो पाती है। यहां तक कि कुछ निर्माणकर्ता इमारत को वैध बताकर उसको ऊंचे दामों पर बेच भी डालते हैं। इससे एमडीए को बड़े पैमाने पर राजस्व का नुकसान
होता है। नया फार्मूला निकाला इसका तोड़ निकालते हुए एमडीए ने अब नया फार्मूला इजाद किया है। नए फार्मूले के अंतर्गत अब अवैध निर्माण पर कार्रवाई के साथ ही उस पर अवैध निर्माण लिखा बोर्ड लगा दिया
जाएगा। इसके साथ ही उक्त बिल्डिंग की दीवार की पुताई कर उस पर पेंट से चिह्नित अवैध निर्माण लिखा जाएगा। वीसी ने दिए आदेश एमडीए वीसी योगेन्द्र यादव ने नई व्यवस्था लागू करते हुए चिह्नित अवैध
निर्माण लिखे बोर्ड का सैंपल तैयार कराया है। वीसी ने प्रवर्तन अफसरों की बैठक बुलाकर सैंपल पर न केवल राय मशविरा किया, बल्कि इस व्यवस्था को तुरंत लागू करने के आदेश भी दिए है1 अवैध निर्माणों पर
अब कार्रवाई के साथ-साथ चिह्नित अवैध निर्माण लिखा बोर्ड भी लगाया जाएगा। जिसके साथ ही पेंट से उसकी दीवार भी निशान बनाया जाएगा। इसके अलावा शहर में जगह-जगह फ्लैक्स लगाकर एमडीए स्वीकृत बिल्डिंग
खरीदने की अपील की जाएगी। -मांगेराम चौहान, जोनल अधिकारी जोन ए