
मिस्बाहउद्दीन और विजय ने लहराया परचम
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:

BY: INEXTLIVE | Updated Date: Thu, 09 Mar 2017 07:40:56 (IST) - जिला बार एसोसिएशन चुनाव में पांच पदों पर मिस्बाहउद्दीन व विजय पैनल का कब्जा रूद्गद्गह्मह्वह्ल। जिला बार एसोसिएशन की प्रबंध
समिति के चुनाव में बुधवार को अध्यक्ष पद पर मिस्बाहउद्दीन सिद्दीकी व महामंत्री पर विजय शर्मा ने जीत का परचम फहराया। साथ ही कोषाध्यक्ष एवं संयुक्त सचिव पद को छोड़कर सात में से पांच पदों पर
मिस्बाहउद्दीन व विजय शर्मा पैनल ने ही जीत हासिल की। जबकि कोषाध्यक्ष व संयुक्त मंत्री प्रशासन पर अरविंद शर्मा व प्रवीण सुधार पैनल के प्रत्याशी विजयी हुए हैं। रोमांचक रहा मुकाबला नवनिर्वाचित
अध्यक्ष मिस्बाहउद्दीन सिद्दीकी ने कडे़ मुकाबले में अरविंद शर्मा को मात्र चार वोट से हराया। सिद्दीकी को 189 व अरविंद शर्मा को 185 वोट मिले। तीसरे प्रत्याशी अशोक कौशिक को मात्र 22 वोट ही
प्राप्त हुए। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर संजय त्यागी को 27 वोट से विजयी घोषित किया गया। महामंत्री पद पर विजय शर्मा 105 वोटों से विजयी हुए। कोषाध्यक्ष पद पर विमल कुमार मात्र आठ मतों से विजयी घोषित
किए गए। संयुक्त मंत्री (पुस्तकालय) पद पर अनिल कुमार 56 वोट से विजयी हुए। संयुक्त मंत्री (प्रकाशन) पद पर ईशा रज्जाक 53 वोटों से विजयी हुए। दूसरी बार जीते विजय शर्मा संयुक्त मंत्री प्रशासन
(पद) पर नितिन कौशिक 32 वोटों से विजयी हुए। जिला बार चुनावों में मिस्बाहउद्दीन पैनल से अध्यक्ष के साथ महामंत्री विजय शर्मा, उपाध्यक्ष संजय त्यागी, संयुक्त सचिव पुस्तकालय अनिल कुमार, संयुक्त
सचिव प्रकाशन ईशा रज्जाक विजयी रहे। महामंत्री विजय शर्मा लगातार दूसरी बार चुनाव जीते हैं। वैसे उनकी यह तीसरी जीत है। वर्जन हाईकोर्ट बेंच की मांग के लिए आंदोलन में तेजी लायी जाएगी। ये जीत सभी
जाति धर्म के वकीलों की जीत है। अधिवक्ताओं की समस्याओं के लिए हमेशा तैयार रहेंगे। जो जिम्मेदारी दी गई है उस पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करूंगा। मिस्बाहउददीन अध्यक्ष एसोसिएशन के सभी
अधिवक्ताओं के सहयोग से जीत हुई है। अधिवक्ताओं की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करुंगा। बेंच आंदोलन में और तेजी लायी जाएगी। पूर्व में जो कमियां रह गई थीं उन्हें पूरा करने का प्रयास भी
करुंगा। विजय शर्मा महामंत्री