
नाबालिग से रेप का आरोपी गिरफ्तार
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:

BY: INEXTLIVE | Updated Date: Mon, 29 Mar 2021 10:58:05 (IST) DEHRADUN: नाबालिग के साथ दुष्कर्म और अश्लील वीडियो व फोटो बनाने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में थाना मुनि की
रेती में एक महिला ने तहरीर दी थी। जिसमें बताया कि 26 मार्च को 16 वर्षीय पुत्री के साथ खारास्त्रोत मुनिकीरेती टिहरी गढ़वाल के एक युवक ने दुष्कर्म किया। साथ ही अश्लील वीडियो और फोटो भी मोबाइल
कैमरे से कैद किए। उसने वायरल करने की धमकी भी दी। इस मामले में पुलिस ने आरोपित शिवा पुत्र राकेश के खिलाफ दुष्कर्म तथा पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था। इस मामले की विवेचना महिला
उपनिरीक्षक रीना नेगी व तपोवन चौकी प्रभारी सुनील पंत को सौंपी गई थी। थाना प्रभारी निरीक्षक आरके सकलानी ने बताया कि रविवार को आरोपित शिवा को खारास्त्रोत, मुनिकीरेती टिहरी गढ़वाल से ही गिरफ्तार
कर लिया गया। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।