सफाई व्यवस्था की कमान खुद संभालेगा निगम

सफाई व्यवस्था की कमान खुद संभालेगा निगम


Play all audios:


DEHRADUN : एक अगस्त से नगर निगम के हाथों में सभी म्0 वा‌र्ड्स की सफाई व्यवस्था की जिम्मेदारी होगी। दरअसल, फ्क् जुलाई को डीवीडब्ल्यूएम कंपनी का नोटिस पीरियड खत्म हो रहा है। तो वहीं कंपनी और


निगम के बीच विवाद समाप्त नहीं होने के कारण अब निगम ने रि-टेंडरिंग का मन बना लिया है। प्रोजेक्ट की नई शुरुआत के लिए निगम ने कवायद करनी शुरू कर दी है।


हालांकि, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्रोजेक्ट के लिए फिर से रि-टेंडरिंग करना निगम के लिए आसान नहीं होगा। इसके लिए निगम को राज्य स्तर और शासन स्तर पर अनुमति लेनी होगी। साथ ही नई डीपीआर तैयार करनी


होगी। यह एक लंबी प्रक्रिया है। इस दौरान सभी वा‌र्ड्स में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखना भी निगम के लिए एक चुनौती होगी। इस समय कंपनी सिटी के दस वा‌र्ड्स में डोर टू डोर कलेक्शन कर रही, लेकिन एक


अगस्त से कंपनी काम बंद करने वाली है। एमएनए हरक सिंह रावत के अनुसार कंपनी से सभी उपकरण, गाडि़यां वापस लेने के लिए एएमएनए हर्षवर्धन मिश्रा के नेतृत्व में टीम का गठन कर दिया गया है। जल्द ही


रि-टेंडरिंग की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।


उल्लेखनीय है कि कंपोस्टिंग प्लांट, टिपिंग फीस और कई अन्य मामलों को लेकर कंपनी और निगम के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। इस मामले में शासन स्तर पर भी कई बार हस्तक्षेप किया गया, इसके बावजूद


मामला सुलझ नहीं सका।


'एक अगस्त से निगम सभी वा‌र्ड्स में सफाई व्यवस्था खुद संभालेगा। कंपनी से सभी उपकरण, गाडि़यां वापस लेने के लिए कमेटी का गठन किया जा चुका है। अब सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्रोजेक्ट के लिए दोबारा से


रि-टेंडरिंग की जाएगी।


कंपनी का नोटिस पीरियड फ्क् जुलाई को समाप्त हो रहा है। अब कंपनी एक अगस्त से दस वार्ड में भी कूड़ा उठाना बंद कर देगी।