मधुबनी में एनएच किनारे झाड़ी में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका - dead body of youth found in bush on nh side in madhubani

मधुबनी में एनएच किनारे झाड़ी में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका - dead body of youth found in bush on nh side in madhubani


Play all audios:


मधुबनी जिले के झंझारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिमरा-मोहना के बीच एनएच-57 पर नलकूप के पास झाड़ी से पुलिस ने तकरीबन 25 वर्षीय एक युवक का शव बरामद किया। मृतक के शरीर पर मारपीट के निशान होने के


कारण उसकी हत्या की आशंका है। शव की फिलहाल शिनाख्त नहीं हुई है। By Vinay PankajEdited By: Updated: Tue, 16 Mar 2021 06:10 PM (IST) मधुबनी, जागरण संवाददाता। जिले के झंझारपुर थाना क्षेत्र


अंतर्गत सिमरा-मोहना के बीच एनएच-57 पर सरकारी नलकूप के पास झाड़ी से पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया। युवक की उम्र करीब 25 वर्ष आंकी जा रही है। मृतक के दोनों पैर कपड़े से बंधे हुए थे : हत्या


की आशंका इस कारण लगाई जा रही कि मृतक के दोनों पैर कपड़े से बंधे हुए थे। शव के मुंह, नाक, गाल एवं आंख में सूजन था। पुलिस ने जब शव को झाड़ी से निकाला तो शिव की पीठ पर जख्म के कई निशान पाए गए।


हालांकि, झाड़ी में खून का धब्बा नहीं पाया गया। शव की अबतक शिनाख्त नहीं : डीएसपी आशीष आनंद भी सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होनें बताया कि गश्ती गाड़ी पर जा रहे एक पुलिस अधिकारी की


नजर झाड़ी की ओर गई तो शव देखा। शव को देखने से लगता है कि उसकी हत्या की गई है। हालांकि शव के सिर, गले में जख्म के निशान नहीं हैं। उक्त युवक की अत्यधिक मारपीट किए जाने की कारण मौत होने की


आशंका जताई जा रही है। डीएसपी ने बताया कि अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पूरे जिला एवं अन्य जिला के थाना को सूचित कर यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि कहीं से कोई व्यक्ति मिङ्क्षसग


तो नहीं है। अन्यत्र हत्या कर शव यहां फेंका : संभावना जताई जा रही कि उक्त युवक की कहीं अन्यत्र हत्या कर उसका शव यहां फेंक दिया गया है। मृत युवक के शरीर पर लूजर और टीशर्ट है। डीएसपी ने कहा कि


शव मिलते ही वैज्ञानिक अनुसंधान प्रारंभ कर दिया गया है। शव की सूचना पर आसपास के सैकड़ों लोग जुट गए, लेकिन स्थानीय स्तर पर शव की पहचान नहीं हो पाई है। पंचनामा बनाकर शव को अन्त्यपरीक्षण में


भेजा गया है। जानकारी दी गई कि शव को 72 घंटा तक नियमानुकूल सुरक्षित रखा जाएगा, ताकि उसकी पहचान हो सके।