
खिलौने के रूप में आए पीएम नरेंद्र मोदी, अमेजन पर बिक रहा है ये सॉफ्ट टॉय
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:

नरेंद्र मोदी को एक खिलौने बनाने वाली कंपनी ने सॉफ्ट टॉय के रुप में अमेजन पर लांच किया है। इसकी कीमत 999 रुपए रखी गयी है। सॉफ्ट टॉय बनाने वाली कंपनी टिकल्स बच्चों के लिए एक बेहद खास खिलौना
अमेजन पर लिस्ट किया है। इस खिलौने की खासियत यह है कि इसे नरेंद्र मोदी की शक्ल दी गई है। इस खिलौने का नाम नरेंद्र भाई मोदी स्टफ्ड सॉफ्ट प्लश टॉय रखा गया है। निर्माता कंपनी को उम्मीद है कि इस
खिलौने को मोदी समर्थक और बच्चे खासतौर पर पसंद करेंगे। मोदी को लेकर पहले भी इस तरह की चीजें होती रही हैं। नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद कई मौकों पर ऐसे चीजें दिखती रहीं हैं। दिवाली
के समय मोदी के नाम की मिठाईयां और पटाखे बाजारों में दिखाई पड़ती हैं। इसके अलावा मोदी के नाम के कुर्ते भी बाजार में बिक चुके हैं। मोदी को लेकर एनीमिशन्स और वीडियो गेम्स भी बनाए गए है।
प्रधानमंत्री मोदी मैडम तुषाद म्यूजियम में मोम के पुतले के रुप में भी जगह बना चुके हैं। अमेरिकी ई-कॉमर्स जाइंट अमेजन पर इस खिलौने की कीमत 999 रुपए रखी गई है। आप ऑनलाइन जाकर इसे खरीद सकते
हैं। अमेजन के अलावा यह सॉफ्ट टॉय स्नैपडील पर भी उपलब्ध है। हालांकि स्नैपडील पर इसे खरीदने के लिए आपको ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे। स्नैपडील पर इसकी कीमत 1365 रुपए रखी गई है। निर्माता कंपनी
का दावा है कि इस खिलौने को सबसे बेहतर दर्जे के मटेरियल से बनाया गया है। इसे बनाने में नॉन टॉक्सिक मटेरियल और सॉफ्ट फैब्रिक यूज किया गया है। मोदी को लेकर बच्चों में खासा उत्साह देखा जाता रहा
है। इसलिए कंपनी को उम्मीद है कि यह खिलौना बच्चों को पसंद आएगा। First published on: 14-09-2016 at 17:42 IST