
Hbse bhiwani board result 2018: ये है हरियाणा 10वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे जारी होने की तारीख
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:

HBSE 10TH RESULT 2018, BSEH HBSE BHIWANI BOARD 12TH RESULT 2018 (HBSE 10वीं परिणाम 2018): हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड का 10 वीं का रिजल्ट जल्द ही घोषित किया जाएगा। हरियाणा बोर्ड ने इसके
लिए तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं। दरअसल आज (18 मई) को बोर्ड ने 12वीं के रिजल्ट जारी किए। इसके बाद 10वीं का रिजल्ट घोषित किया जाएगा। बोर्ड द्वारा रिजल्ट जारी करने के बाद स्टूडेंट्स ऑनलाइन और
ऑफलाइन अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट ऑनलाइन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर देख सकेंगे। बोर्ड 21 मई तक 10वीं का रिजल्ट जारी कर देगा। बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट
bseh.org.in के अलावा स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट थर्ड पार्टी वेबसाइट्स पर भी देख सकेंगे। इस बार 10वीं और 12वीं परीक्षाओं में कुल 8 लाख 25 हजार 740 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। 10वीं परीक्षा में
3,83,499 स्टूडेंट्स ने और 12वीं परीक्षा में 2,46,462 स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया था। एग्जाम 7 मार्च से 2 अप्रैल तक चले थे। 10वीं ओपन स्कूलिंग से 1.18 लाख और 12वीं ओपन स्कूलिंग से 77,586
विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। HBSE 12TH RESULT 2018 LIVE UPDATES FROM WWW.BSEH.ORG.IN 2017 में सरकारी स्कूलों का रिजल्ट 65.57 फीसदी रहा था। वहीं सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों का रिजल्ट 66.38
प्रतिशत और प्राइवेट स्कूलों का रिजल्ट 63.16 प्रतिशत रहा था। 2017 में लड़कियों का पास प्रतिशत 73.44 था। जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 57.58 था। परीक्षा के लिए प्रदेशभर में 1,758 परीक्षा केंद्र
स्थापित किए गए थे। परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षाओं के संचालन के लिए 22,815 सुपरवाइजर और 1,758 केंद्र अधीक्षक नियुक्त किए गए थे। वहीं परीक्षा केंद्रों के निरीक्षण के लिए 334 फ्लाइंग स्क्वाड
बनाए गए थे। ऐसे करें चेक – हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन की ऑफिशियल वेबसाइट http://www.bseh.org.in पर जाएं – होम पेज पर दिए गए HBSE Class 10 Result संबंधी लिंक पर क्लिक करें। – अपना नाम,
रोल नंबर आदि जरुरी डिटेल्स डाल दें। – स्क्रिन पर रिजल्ट आ जाएगा। रिजल्ट का प्रिंट आउट निकाल लें।