
यूपी चुनाव 2017: विमंस डे पर महिला वोटर्स के लिए बिछा रेड कार्पेट, पोलिंग बूथ पर मिल रहा नाश्ता
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:

आज विश्व महिला दिवस के उपलक्ष्य में यूपी के भदोही में पोलिंग बूथ पर महिलाओं के स्वागत के लिए रेड कार्पेट बिछाया गया है। साथ ही बूथ को गुब्बारों से सजाया गया है। जो भी महिलाएं मतदान कर रही
हैं उनको खाने के लिए नाश्ता भी दिया जा रहा है। प्रशासन द्वारा इस तरह से महिलाओं के सम्मान के लिए जो इंतजाम किए गए हैं वो वाकई काबिले तारीफ है। इस तरह की बानगी प्रदेश में पहले नहीं देखी गई
है। जिला निर्वाचन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक भदोही विधानसभा में कुल 414944 मतदाता हैं। इसमें 227368 पुरूष मतदाता और 187548 महिला मतदाता हैं। जनपद में कुल 1169 बूथ हैं जिसमें भदोही में 424
ज्ञानपुर में 383 और औराई में 302 मतदान केंद्रों पर मतदान हो रहा है।
#UttarPradeshpolls2017 Special arrangements for women at polling booth no 394 in Aurai (Bhadohi) #internationalwomensday pic.twitter.com/B6iASeivKI
बुधवार को अंतिम चरण में 40 सीटों के लिए वोट डाले जा रहे हैं। इस दौरान रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने गाजीपुर स्थित अपने गांव मोहनपुरा में वोट डाला। वहीं बीजेपी नेता मुरली मनोहर जोशी ने
वाराणसी उत्तर के बूथ नंबर 76 पर अपना वोट डाला। जानकारी के मुताबिक, अपराह्न 12 बजे तक औसतन करीब 26 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके अलावा चंदौली में मुगलसराय विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथ नंबर 357 पर
एक 65 साल की महिला की मौत हो गई। वह वोट डालने आई थी। वहीं मिर्जापुर के चुनार विधानसभा सीट के पोलिंग बूथ नंबर 283 पर किसानों ने वोटिंग का बहिष्कार किया। उनका आरोप था कि क्षेत्र में सिंचाई
सुविधाओं और विकास की कमी है।
आखिरी चरण में कुल 1.41 करोड़ मतदाता अपना वोट डाल सकेंगे। इनमें से 64.76 लाख महिलाएं हैं। मतदान के लिए चुनाव आयोग द्वारा कुल 14, 458 मतदान बूथ बनाये गये हैं। सातवें चरण में भाजपा 32 सीटों पर
चुनाव लड़ रही है, जबकि 4-4 सीटें अपने सहयोगी- अपना दल और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी को दी हैं। बसपा ने सभी सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं। सपा 31 सीटों पर उतरी है तो उसकी सहयोगी कांग्रेस शेष
नौ सीटों पर चुनाव लड़ रही है। दुद्धी, राबर्टसगंज और चकिया सीट पर मतदान सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक जबकि अन्य सभी मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा।