
होटल में मृत मिलीं मशहूर एक्ट्रेस पायल चक्रवर्ती, सुसाइड की आशंका
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:

बंगाल की मशहूर टीवी और फिल्म एक्ट्रेस पायल चक्रवर्ती की लाश सिलिगुड़ी स्थित एक होटल से बरामद की गई है। पायल चक्रवर्ती की लाश संदिग्ध अवस्था में बीते बुधवार (5-06-2018) की शाम होटल से मिलने
पर सभी सन्न हैं। स्थानीय पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शुरुआती जांच में यह कहा जा रहा है कि पायल चक्रवर्ती ने आत्महत्या की है। पायल चक्रवर्ती
कोलकाता के नेताजी नगर में रहती थीं। पायल चक्रवर्ती ने ‘ऐक माशेर साहित्य सीरिज’, ‘चोखेर तारा तुई’ और ‘गोएंदा जी’ जैसी कुछ मशहूर धारावाहिकों में काम किया है। पिछले कुछ दिनों से वो अपने फिल्मी
करियर पर ज्यादा ध्यान दे रही थीं। होटल अथॉरिटी से मिली जानकारी के मुताबिक पायल सिलिगुड़ी स्थित इस होटल में बीते मंगलवार को आई थीं। ऐसी उम्मीद थी कि वो बुधवार सुबह गंगटोक जाने वाली थीं। होटल
कर्मचारियों ने काफी देर तक उनका कमरा खटखटाया लेकिन दरवाजा नहीं खुलने पर होटल प्रबंधन की तरफ से पुलिस को जानकारी दी गई। आपको बता दें कि पायल चक्रवर्ती का अपने पति से तलाक हो चुका था। उनको एक
बेटा भी है। टीवी और फिल्मों की अभिनेत्री सयानतानी गुहाथाकुर्ता ने उनकी निधन पर कहा है कि ‘मैं विश्वास नहीं कर सकती हूं कि वो अब नहीं हैं। मैंने उनके साथ एक फिल्म भी की है। वो बेहतरीन
व्यक्तित्व की धनी महिला थीं और अपने काम के प्रति समर्पित थीं।’