
‘इ चाइना वाले तो किरौना, कच्चा कुकुर, कच्चा बिलार खा जाते हैं..’, वायरल हुआ निरहुआ-आम्रपाली दुबे का कोरोना पर TikTok वीडियो
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:

TikTok Video On Coronavirus: कोरोना वायरस ने दुनियाभर में कोहराम मचा रखा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने इसे महामारी घोषित कर चुका है। सोशल मीडिया पर भी कोरोना से बचाव के वीडियो खूब नजर आ
रहे हैं। वहीं भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) और आम्रपाली दुबे(Amrapali Dubey) का कोरोना पर बना TikTok वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली
दुबे निरहुआ (Amrapali Nirahua) को कोरोना वायरस के फैलने और उसके असली नाम के बारे में बताती हैं। आम्रपाली दुबे के बताने के तरीके और उनके हावभाव को देख लोग वीडियो को खूब एन्जॉय कर रहे हैं।
वीडियो में आम्रपाली दुबे निरहुआ से कहती हैं, ‘कीड़ा खा खा कर ये रोग बटोर कर लाए हैं चीन वाले यहां। डिस्कवरी चैनल पर नहीं देखो हो। कच्चे कच्चे कीड़े, कच्चे-कच्चे सांप, कच्चा कुकुर (कुत्ता) और
कच्चा बिलार (बिल्ली) सब खा लेते हैं।’ निरहुआ इसमें चमगादड़ का भी नाम जोड़ते हैं। वे आम्रपाली दुबे की इन बातों में हां में हां मिलाते हैं। आम्रपाली आगे कहती हैं, ‘ये सब कुछ खा लेते हैं।
कीड़ों में ऐसा कुछ भी नहीं बचता है जिसे वे खा नहीं लेते हैं।’ आम्रापाली निरुहुआ को आगे समझाती हैं कि इसका असली नाम कोरोना नहीं किरौना है। चाइना वाले इसे ठीक से बोल ही नहीं पाते हैं। लेकिन
इसका असली नाम है किरौना..।
वीडियो को देख एक यूजर ने लिखा, ‘मजा आ गया दिनेश भैया आज। हमरा पूरा परिवार इस वीडियो को देख बहुत हंसे। मजा आ गया।’ एक यूजर ने लिखा, ‘इसी को कहते हैं सच्चा कलाकार…बहुत अच्छा वीडियो शेयर किए
हैं भैया। छा गए टुन्नू भैया।’ एक अन्य ने लिखा, ‘सही बात है किरौना ना…।’
गौरतलब है कि भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की लगातार संख्या लगातार बढ़ रही है। देशभर में संक्रमित लोगों की संख्या अब 107 तक पहुंच गई है। वहीं कोरोना वायरस के संक्रमण को भारत में
राष्ट्रीय आपदा के रूप में अधिसूचित कर दिया गया है।
रात के समय सोने से पहले दालचीनी की चाय पीने के कई फायदे हैं। इससे नींद की समस्या दूर होती है। इसे स्लीप टॉनिक के नाम से भी जाना जाता है।