
जाह्नवी ने केक काट कर पूरी की मां की इच्छा, सादगी से मनाया 21वां बर्थडे
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर आज 21 साल की हो गईं। कुछ दिन पहले ही मां को खोने की वजह से जाह्नवी पूरी तरह टूट सी गई हैं। वह श्रीदेवी के काफी करीब थीं। श्रीदेवी जाह्नवी
को प्यार से ‘जानू’ कर कर बुलाया करती थीं। वहीं इस दुख की घड़ी में भी जाह्नवी ने अपना 21वां बर्थडे सेलिब्रेट किया है। इसकी वजह भी श्रीदेवी ही हैं जो बेटी के 21वें बर्थडे को बेहद शानदार तरीके
से सेलिब्रेट करना चाहती थीं। जाह्नवी ने अपनी मां की इच्छा को ध्यान में रखते हुए बर्थडे को सेलिब्रेट किया। हालांकि इस बार उन्होंने मां की कमी की वजह से बेहद सादगी के साथ अपने जन्मदिन को मनाया
है। जाह्नवी ने अपने 21वें बर्थडे को बेहद सिंपल अंदाज में केक काटकर सेलिब्रेट किया है। सोशल मीडिया पर जाह्नवी की केक काटते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की गई हैं। जिनमें वह आंखें बंद किए हुए बैठी
नजर आ रही हैं। उनके सामने तीन केक रखे हुए हैं। जाह्नवी ने अपने बर्थडे को एक ओल्ड एज होम में सेलिब्रेट किया है। कुछ तस्वीरें और एक वीडियो जाह्नवी के फैन पेज पर पोस्ट किया गया है। > >
> श्रीदेवी जाह्नवी के 21वें बर्थडे का इंतजार बड़ी बेसब्री से कर रही थीं। वह पिछले एक महीने से बेटी के बर्थडे की तैयारी में लगी हुई थीं। श्रीदेवी जाह्नवी के लिए दुबई से ढेर सारे गिफ्ट भी
लाने वाली थीं। उन्होंने बेटी को एक सरप्राइज पार्टी देने का मन बनाया था। श्रीदेवी जाह्नवी के 21वें बर्थडे पर एक बड़ी पार्टी का आयोजन करना चाहती थीं, लेकिन वह इससे पहले ही दुनिया छोड़कर चली
गईं। वहीं अब उनकी इच्छा को बोनी कपूर पूरा ने पूरा किया है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बोनी कपूर श्रीदेवी की इस इच्छा को पूरा कर रहे हैं। वह बेटी के बर्थडे को सेलिब्रेट कर रहे हैं। उन्होंने
घर पर एक छोटी सी पार्टी का आयोजन किया है, जिसमें सिर्फ परिवार के लोग ही शामिल हुए हैं। जाह्नवी के इस बर्थडे पर उन्हें उनके करीबी दोस्तों ने विश किया है। उन्हें सोनम कपूर, मनीष मल्होत्रा ने
भी सोशल मीडिया के जरिए जन्मदिन की शुभकामना दी है। बता दें जाह्नवी ने बर्थडे से ठीक पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया था जिसमें उन्होंने बताया था कि यह पहली बार होगा जब उनके
बर्थडे पर उनकी मां साथ नहीं होंगी। बता दें जाह्नवी बहुत जल्द फिल्म धड़क से बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। उनकी यह फिल्म जुलाई में रिलीज होनी है।