
गर्मी में आपको हो सकती हैं ये हेल्थ प्रॉब्लम्स, इन तरीकों से रह सकते हैं सेफ
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:

COMMON SUMMER DISEASES: गर्मी के कारण हर कोई परेशान रहता है और कई लोग तो इसकी वजह से बीमार भी हो जाते हैं। सूरज की तेज धूप से लगभग हर कोई प्रभावित होता है। स्किन प्रॉब्लम से लेकर कई
स्वास्थ्य समस्याएं होने का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसे में लोगों को अपना खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। कई लोग इस बात को गंभीरता से नहीं लेते हैं, तो कई को इस बात की जानकारी नहीं होती है कि
गर्मी के कारण कौन सी स्वास्थ्य समस्या हो सकती है। ऐसे में आपको इस बात की सही जानकारी होनी चाहिए कि गर्मी के कारण कौन-कौन सी हेल्थ प्रॉब्लम हो सकती है और इससे कैसे बचा जा सकता है। फूड
पॉइजनिंग: गर्मी के मौसम में लोग अधिक जंक फूड्स का सेवन करते हैं जिसके कारण बैक्टीरिया और कीटाणु पेट को प्रभावित करते हैं। ऐसे में फूड पॉइजनिंग होने की संभावना बढ़ जाती है। तो इससे बचने के
लिए आप जंक फूड्स के बजाय हेल्दी फूड्स को अपने डाइट में शामिल करें। हीट स्ट्रोक: सूरज की हानिकारक किरणों के कारण हीट स्ट्रोक होने का खतरा बढ़ जाता है। हीट स्ट्रोक की वजह से रैशेज, कमजोरी,
उल्टी जैसी समस्याएं होने लगती है। इसलिए धूप में जानें से पहले आपको कई प्रकार की सावधानी बरतने की जरूरत है ताकि आप हीट स्ट्रोक से बच सके। स्किन रैशेज: गर्मी में स्किन रैशेज होना भी एक आम
समस्या होती है। कई लोगों की स्किन बहुत सेंसिटिव होती है जिसके कारण स्किन रैशेज होने की संभावना अधिक होती है। स्किन रैशेज के कारण जलन, खुजली जैसी समस्या होने लगती है। ऐसे में सनस्क्रीन लोशन
लगाकर बाहर निकलें। टाइफाइड: गर्मियों में होने वाली आम बीमारियों में से एक है टाइफाइड। टाइफाइड के लक्षण हैं: कमजोरी, भूख कम लगना, थकावट, पेट में दर्द, तेज बुखार। ऐसे में आपको इसके लक्षण जैसे
दिखे आपको डॉक्टर से संपर्क कर लेनी चाहिए। (और HEALTH NEWS पढ़ें)