
मोती की तरह चमकते दांतों की रखते हैं चाहत, को इन घरेलू उपचारों का जरूर करें इस्तेमाल
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:

मोतियों जैसे चमकते सफेद दांत हर किसी का सपना होता है। हालांकि डेंटिस्ट का मानना है कि जो दांत थोड़े पीले हैं लेकिन स्वस्थ हैं, फिर भी लोग अक्सर उपचार कराना चाहते हैं। साथ ही इसके उपचार के लिए
महंगे विकल्प चुनते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि मुस्कान अच्छी हो सके। अगर आपका भी मोती की तरह चमकते दांत का सपना रखते हैं तो ये उपाय मददगार साबित हो सकते हैं। ये घरेलू उपाय आपके दांत को खराब किए
बिना कारगर साबित हो सकते हैं। बेकिंग सोडा का इस्तेमाल: बेकिंग सोडा को एक प्राकृतिक वाइटनिंग उपचार के तौर पर माना गया है। जिसका इस्तेमाल कई प्रकार के टूथपेस्ट में किया जाता है। ऐसा माना जाता
है कि बेकिंग सोडा में ऐसे गुण मौजूद होते हैं जो दांतों से सतह के दाग को हटाने के लिए मददगार साबित होते हैं। दांतों में व्हाइटनिंग बरकरार रखने के लिए समय-समय पर इसका इस्तेमाल करना चाहिए। सेब
का सिरका: सालों से इसका इस्तेमाल प्राकृतिक सफेदी के लिए किया जाता रहा है। इसमें मुख्य रूप से एसिटिक एसिड की मात्रा पाई जाती है जो मुंह के बैक्टीरिया को मारता है, जिससे दांत सफेद होते हैं।
हालांकि एसिड दांत की चमक को खत्म करता है, इसलिए हर दिन माउथवॉश के रूप में इसका उपयोग न करें। साथ ही सेब के सिरका को सीमित समय के लिए ही इस्तेमाल करना चाहिए। इसके इस्तेमाल के तुरंत बाद दांत
को अच्छी तरह से साफ कर लेना चाहिए। स्ट्रॉबेरी: जानकारों का मानना है कि जब इसे बेकिंग सोडा के साथ मिलाया जाता है, तो यह प्राकृतिक रूप से दांतों को सफेद बनाने का काम कर सकता है। माना जाता है
कि स्ट्रॉबेरी में पाया जाने वाला मैलिक एसिड दांतों की सड़न को दूर करता है, और बेकिंग सोडा धब्बे को हटा सकता है। हालांकि यह उपाय पूरी तरह से वैज्ञानिक नहीं है, लेकिन इसे आजमाया जा सकता है।
अनानास: एक रिसर्च के मुताबिक टूथपेस्ट में इस्तेमाल किया जाने वाला ब्रोमेलैन अनानास के रस और ताने में पाया जाने वाला एक प्रकार का एंजाइम होता है। जो दांत के दाग को खत्म करने में मददगार साबित
होता है। पारंपरिक उपाय: इसके तहत सूरजमुखी, तिल या कोई अन्य तेल को दांत के चारों ओर लगाना होता है। यह तेल दांत की बैक्टीरिया को खत्म करने के साथ-साथ पीलेलन को हटाने का भी काम करता है। हालांकि
इसके लिए सबसे पहले किसी अच्छे दांत के डॉक्टर से सलाह लेना अच्छा रहेगा।