
सेहत सुधारने के बजाए बिगाड़ सकता है अखरोट का सेवन, जानिए कैसे
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:

अखरोट स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। अखरोट के सेवन और अखरोट के तेल से कई समस्याओं में राहत मिलती है। अखरोट का तेल पेटी, आंतों को शांत करने और दस्त और बवासीर को राहत देने के लिए
फायदेमंद होता। वहीं अखरोट में मौजूद ओमेगा -3 फैटी एसिड, तांबा, मैंगनीज, मोलिब्डेनम और बायोटिन जैसे तत्व शरीर को लाभ पहुंचाते हैं। लेकिन इन सब के बावजूद अखरोट में ऐसे तत्व भी मौजूद होते हैं
जो शरीर को फायदा पहुंचाने के बजाए सेहत बिगाड़ सकते हैं। इसके सेवन से मोटापा, एलर्जी और डायरिया जैसी समस्याएं हो सकती हैं। चलिए आज हम आपको अखरोट के सेवन से होने वाली परेशानियों के बारे में
बताते हैं। अखरोट खाने के नुकसान इस प्रकार हैं- – एनर्जी के लिए अखरोट खाने की सलाह दी जाती हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं यही एनर्जी सेहत के लिए समस्या खड़ी कर सकती है। अखरोट का अधिक मात्रा में
सेवन करने से मोटापा बढ़ सकता है। – लगातार अखरोट का सेवन करने से शरीर में एलर्जी रिएक्शंस का खतरा ज्यादा होता है। – अखरोट का अधिक मात्रा में सेवन करने से शरीर पर रैशेज होने की संभावना बढ़
जाती है, इसके अलावा शरीर में सूजन भी आ सकती है। – कई लोग स्नैक्स के रूप में या टीवी देखते हुए अखरोट का सेवन करते हैं, ऐसे लोगों में डायरिया समेत पेट की कई समस्याएं होने का खतरा बढ़ता है। –
इसके सेवन से जीभ, गले और फेफड़ों में सूजन होने का खतरा होता है। – आपको जानकर हैरानी होगी कि अखरोट का अधिक सेवन करने से अस्थमा के रोगियों को जान का खतरा हो सकता है। इसलिए अस्थमा के रोगी
डॉक्टर की सलाह से ही इसका सेवन करें। – प्रेगनेंट महिलाओं के लिए भी अखरोट का अधिक सेवन नुकसानदायक होता है। इसकी वजह से प्रेगनेंसी के बाद ब्रेस्ट फीडिंग कराने में परेशानी हो सकती है। – अखरोट
में मौजूद जगलोन रसायन की वजह से लिप कैंसर होने का खतरा बढ़ जाता है।