Ipl 2020: कभी धोनी से होती थी तुलना, तीन साल बाद मैदान पर उतरते ही इस खिलाड़ी ने जमाया रंग

Ipl 2020: कभी धोनी से होती थी तुलना, तीन साल बाद मैदान पर उतरते ही इस खिलाड़ी ने जमाया रंग


Play all audios:


आईपीएल के 13वें सीजन का आगाज शनिवार (19 सितंबर) को यूएई के अबुधाबी में हुआ। चेन्नई सुपरकिंग्स का मुकाबला मुंबई इंडियंस से हुआ। चेन्नई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। टॉस के दौरान


रोहित शर्मा ने अपनी टीम की घोषणा की। उन्होंने इशान किशन के ऊपर सौरभ तिवारी को तरजीह दी। तिवारी को 3 साल बाद आईपीएल खेलने का मौका मिला। उन्होंने इस मौके का फायदा भी उठाया। मैच में जब मुंबई के


दो बल्लेबाज पवेलियन लौट गए तब तिवारी खेलने के लिए उतरे। उन्होंने सूर्यकुमार यादव के साथ पारी को संभाला। तिवारी ने ताबड़तोड़ अंदाज में रन बनाए। उन्होंने 31 गेंद पर 42 रनों की पारी खेली। इस


दौरान तिवारी ने 3 चौके और एक छक्का लगाया। उन्हें रविंद्र जडेजा ने आउट किया। फाफ डुप्लेसिस ने बाउंड्री पर उनका शानदार कैच लिया। तिवारी ने इस पारी से यह साबित कर दिया है कि नीलामी में मुंबई


द्वारा उन पर किया गया विश्वास सही था। सौरभ पहले लंबे-लंबे बाल रखते थे और विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते थे। उनकी तुलना महेंद्र सिंह धोनी से होती थी। सौरभ ने अब तक आईपीएल में 82 मैच खेले


हैं। इस दौरान उन्होंने 29 की औसत से 1305 रन बनाए। सौरभ ने 7 अर्धशतक भी लगाए हैं। उन्होंने आईपीएल के तीसरे सीजन में शानदार बल्लेबाजी की थी। उन्होंने मुंबई की ओर से खेलते हुए 16 मैच में 29.92


की औसत से 419 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने 3 अर्धशतक भी जड़े थे उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 61 रन रहा था। शानदार बल्लेबाजी के कारण टीम इंडिया में उनकी वापसी हुई थी, लेकिन वो अपना स्थान पक्का


नहीं कर सके थे। वे 3 वनडे में सिर्फ 49 रन ही बना सके थे। तिवारी ने 100 फर्स्ट क्लास मैच में 47.12 की औसत से 6975 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 19 शतक और 28 अर्धशतक लगाए हैं। टी20 क्रिकेट की


बात करें तो सौरभ ने 155 मैच में 28.90 की औसत से 2890 रन बनाए हैं। इस दौरान 13 अर्धशतक जड़े हैं।