
गोवध पर बोले साक्षी महाराज: ‘मां को मारा गया तो मर जायेंगे या मार देंगे’
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:

भारतीय जनता पार्टी सांसद साक्षी महाराज एक बार फिर चर्चे में आ गए हैं। उन्होंने सपा नेता आजम खान पर जमकर हमला बोला और दादरी मामले में उन्हें पाकिस्तानी एजेंट भी करार दे दिया। साक्षी ने ऐलान
कर दिया कि कोई हमारी मां का अपमान करेगा तो या तो मर जाएंगे या मार देंगे। साक्षी ने कहा कि आज़म खान पाकिस्तान से मिले हुए हैं। आज़म भी पाकिस्तान की तरह हमारी शिकायत यूएन में उठा रहे हैं। कभी वह
भारत माता को डायन बताते हैं, कभी अमित शाह को शैतान बताते हैं। मुझे लगता है कि आजम मेंटली बीमार व्यक्ति हैं उन्हें आगरा या रांची में भर्ती करवा देना चाहिए। साक्षी ने कहा कि जब से देश आज़ाद
हुआ है तब से मुसलमान को केवल वोट बैंक बना कर रखा गया है। दादारी में भीड़ के हाथों मारे गए अखलाक पर साक्षी ने कहा कि अखलाक के परिवार को 45 लाख रूपये दिए गए, मुझे कोई आपत्ति नहीं आप 50 दे
दीजिए। लेकिन पिछले साल एक बुज़ुर्ग मुसलमान की अखिलेश की पुलिस ने लाठियों से मार डाला। वो वक्फ घोटाले के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। उनको कोई मुआवजा नहीं मिला। इंसान के बच्चे होते तो आज़म वहां
जाते। ये दोहरी नीति है। उन्होंने कहा कि अख़लाक ने अंतिम फोन अपने मित्र सिसोदिया को किया और कहा कि दौड़ कर आओ भैया मुझे बचाने। मेरे यहां गोमांस रखा हुआ है। हमारी मां का कोई अपमान करेगा तो हम
बर्दाश्त नहीं करेंगे, या तो मर जायेंगे या मार देंगे। सीमा पर भी तो यही करते है कि भारत मां के लिए हम मरते मारते हैं। बीजेपी सांसद ने कहा कि मैं किसी भी हत्या का समर्थक नहीं हूं, लेकिन अगर
जनता कानून को हाथ में ले ले तो सरकार का नकारापन होगा। हम कुरान और इस्लाम के बारे में कुछ भी नहीं कह सकते क्यूंकि वो उनकी आस्था का प्रश्न है। वैसे ही गाय, श्रीराम ये हमारे आस्था का प्रश्न है।