
अशोक सिंघल का अंतिम संस्कार
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:

भाजपा और विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के कई नेताओं की मौजूदगी में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच बुधवार को निगमबोध घाट पर विहिप नेता अशोक सिंघल का अंतिम संस्कार किया गया। सिंघल के भतीजे सलिल ने सिंघल
के पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी। सलिल दिवंगत विहिप नेता के बड़े भाई प्रमोद के बेटे हैं। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय मंत्री
पीयूष गोयल, रविशंकर प्रसाद, जेपी नड्डा और हर्षवर्धन मौजूद थे। इसके अलावा, केंद्रीय मंत्री उमा भारती, अनंत कुमार, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, गुजरात के राज्यपाल ओपी कोहली और बिहार
भाजपा के नेता सुशील कुमार मोदी भी मौजूद थे। इससे पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष सुुमित्रा महाजन और केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, अरुण जेटली, सुषमा स्वराज, राधा मोहन सिंह,
उमा भारती, मनोहर पर्रीकर और स्मृति ईरानी सहित कई अन्य नेताओं ने झंडेवालान स्थित संघ कार्यालय में सिंघल को श्रद्धांजलि दी। मोदी ने सिंघल के पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण किया और शोक संदेश लिखा।
89 साल के सिंघल का मंगलवार को गुड़गांव के एक अस्पताल में निधन हो गया था।