
ज्योतिष के हिसाब से जानिए कैसी बेडशीट किसके लिए मानी गई है शुभ
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:

ज्योतिष शास्त्र में ऐसा माना जाता है कि प्रत्येक व्यक्ति पर किसी ना किसी ग्रह का प्रभाव सर्वाधिक होता है। ऐसी स्थिति में उस व्यक्ति को उसी ग्रह से संबंधित रंग व कपड़ों का इस्तेमाल करना शुभ
माना जाता है। इसे देखते हुए आज हम आपको बताएंगे कि कैसी बेडशीट किन लोगों के लिए शुभ मानी गई है। ज्योतिष के अनुसार कुछ लोगों की कुंडली में सूर्य ग्रह प्रधान होता है। इनके लिए कहा जाता है कि
इन्हें अपने बेड पर पीले, नारंगी या गोल्डन कलर की बेडशीट बिछानी चाहिए। आप गुलाबी, हल्के हरे या क्रीम रंग की बेडशीट का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। दंपत्ति के लिए कहा जाता है कि जिस शख्स की उम्र
बड़ी हो उसे अपने लिए शुभ मानी गई बेडशीट का इस्तेमाल करना चाहिए। कुछ लोगों की कुंडली चद्रं प्रधान होती है। इन लोगों को अपने बेड पर क्रीम, सफेद, हल्के नीले या हल्के शेड की बेडशीट इस्तेमाल करने
की सलाह दी जाती है। ऐसा कहा जाता है कि चंद्र प्रधान वाले व्यक्ति को कभी भी गहरे रंग की बेडशीट का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से उनमें बेचैनी बढ़ने की मान्यता है। इसके अलावा जो लोग
मंगल प्रधान होते हैं, उन्हें अपने बेड पर लाल या गुलाबी रंग की बेडशीट इस्तेमाल करने के लिए कहा जाता है। जो लोग बुध प्रधान होते हैं, उन्हें अपने बेड पर सफेद, सलेटी, हरे या हल्के रंग की बेडशीट
बिछाने की लगाह दी जाती है। माना जाता है कि ऐसा करने से इनके दांपत्य जीवन में खुशियां बनी रहती हैं। कुछ लोगों की कुंडली गुरु प्रधान होती है। इन लोगों के लिए अपने बेड पर पर्पल या बैंगनी रंग की
बेडशीट इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है। जो लोग शुक्र प्रधान हों, उन्हें गुलाबी या सफेद रंग की बेडशीट बिछाने की सलाह दी गई है। इसके साथ ही शनि प्रधान वालों के लिए सफेद, गहरा सलेटी, काला या
भूरे रंग की बेडशीट शुभ मानी गई है।