
Video: सचमुच की Transformer वाली कार देखी? देखते-देखते रोबोट में बदल जाती है यह BMW
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:

अगर आप हॉलीवुड फिल्मों के शौकीन हैं तो आपने Transformers भी जरूर देखी होगी। अगर देखी होगी तो आप भी उसकी गाड़ियों के फैन होंगे तो पलभर में विशालकाय मशीन का रूप ले लेती हैं। ऐसी ही गाड़ी अब
असल में आ गई है। रूप बदल लेने वाली इस गाड़ी का नाम ‘Antimon रखा गया है। इसे टर्की की लेटविजन नाम की एक कंपनी ने बनाया है। कंपनी की तरफ से कहा गया, ‘इसे तैयार करने में 8 महीने का वक्त लगा है।
इसके लिए असली कार का ही इस्तेमाल किया गया था।’ इस गाड़ी को BMW की मदद से बनाया गया है।
वीडियो में दिखाई दे रही कार पूरी तरह से रिमोट से चलती है। वीडियो में दिखाया गया है कि पहले गाड़ी बिना ड्राइवर के रिमोट की मदद से चलकर आगे आती है। फिर धीरे-धीरे उसके पार्ट अलग होने लगते हैं
और वह एक विशालकाय आकृति का रूप ले लेती है। उसका सिर भी दिखाई दे रहा होता है। जैसे कि वह कोई विशालकाय दानव हो। वीडियो में दिखाया गया है कि उसके हाथ भी होते हैं। साथ ही उसमें से धुंआ भी निकलता
है। वीडियो के साथ-साथ पीछे से बज रहा म्यूजिक भी काफी अच्छा है। हालांकि, अभी गाड़ी विराट रूप लेने के बाद आगे चल-फिर नहीं पाती। इसको आगे चलाने के लिए कंपनी को और फंड चाहिए। कंपनी का कहना है
कि अगर उन्हें पैसे मिल गए तो वह रोबोट को चला देंगे।
रोबोट फिलहाल बोल सकता है। वह अपना सिर, नाड़ हाथ और उंगलियों को घुमा भी सकता है। रोबोट की आंख बनाने के लिए LED लगाई गई है। अगर कंपनी को फंड मिला तो वह और रोबोट भी बनाने के पक्ष में है।
नागपुर की सुनीता जामगड़े, जो गूगल मैप्स का उपयोग करके LoC पार कर पाकिस्तान गई, को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में, उसने बताया कि उसे सीमा पार जाने का रास्ता गूगल मैप्स से
मिला। उसके फोन में एक संदिग्ध ऐप मिला है जिसकी जांच की जा रही है। सुनीता मानसिक रूप से अस्थिर लग रही थी और उसने पाकिस्तान जाने का कारण एक व्यक्ति से मिलना बताया।