
‘जेल करावेगी, रे छोरी जेल करावेगी’ गाने पर राम रहीम, रामपाल और आसाराम का डांस हो रहा वायरल
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:

रेप के मामले में दोषी करार दिए जा चुके गुरमीत राम रहीम का एक वीडियो इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वह रेप के आरोपी आसाराम और रामपाल के साथ एक गाने पर डांस करते दिख रहे हैं। इसके
बैकग्राउंड में गाना बज रहा है-जेल करावेगी छोरी, जेल करावेगी। यह वीडियो शनिवार को रेडियो कसूत-फर्स्ट हरियाणवी रेडियो पर अपलोड किया गया है। इसे अब तक 1 लाख 20 हजार लोग देख चुके हैं और 7,084 से
ज्यादा लोगों ने इसे शेयर किया है। लोगों को यह वीडियो खूब पसंद आ रहा है। शुक्रवार को राम रहीम को दोषी करार दिए जाने के बाद पंचकुला और पंजाब के कई अन्य हिस्सों में भयंकर हिंसा भड़क उठी थी।
लाखों की तादाद में समर्थक सड़कों पर उतर आए थे और उन्होंने सड़क पर खड़ी गाड़ियों, बाइकों में आग लगा दी थी। इसके अलावा कई सरकारी दफ्तर, बैंक और होटल भी जला डाले थे। यहां तक कि मीडिया कर्मियों
से भी मारपीट की घटनाएं सामने आई थीं। इस घटना की आंच दिल्ली तक भी पहुंची थी। डेरा समर्थकों ने आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर खड़ी दो खाली बोगियों में आग लगा दी थी। इसके अलावा मंगोलपुरी और यूपी के
लोनी में भी बसें फूंकने की घटनाएं सामने आई थीं। इसके बाद नोएडा और गाजियाबाद में धारा-144 लगानी पड़ी थी। ट्विटर पर भी इस घटना की जमकर आलोचना हो रही है। गौरतलब है कि हिंसा में अब तक 36 लोगों
की मौत हो चुकी है, जिसमें से 6 सिरसा में और बाकी पंचकुला में हुई हैं। वहीं घायलों की संख्या 269 है। पुलिस ने 552 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है। देखें वीडियो : इस घटना को लेकर हरियाणा सरकार
ने पंचकूला के उप पुलिस आयुक्त (डीसीपी) को निलंबित कर दिया है। उन पर आरोप लगाया गया कि उनके एक त्रुटिपूर्ण आदेश के चलते जिले में भीड़ जमा हुई। वहीं, हरियाणा सरकार को राज्य के उप महाधिवक्ता
गुरदास सालवरा की सेवाएं खत्म करने को मजबूर होना पड़ा। डेरा प्रमुख को अदालत द्वारा दोषी करार दिए जाने के बाद उन्हें उसके साथ कथित तौर पर देखा गया था।मुख्य सचिव डीएस धेसी ने कहा, ‘समूचे राज्य
में शांति बनी है। शनिवार शाम साढ़े छह बजे के बाद कहीं भी कोई घटना नहीं हुई है।’ उन्होंने यह भी कहा कि डेरा प्रमुख को दोषी करार दिए जाने के साथ ही उसकी जेड प्लस सुरक्षा हटा ली गई है। उन्होंने
राम रहीम रोहतक की जेल में विशेष सुविधाएं मिलने का आरोप लगाने वाली खबरों को गलत बताया। उन्होंने कहा कि गुरमीत से साधारण कैदी जैसा सलूक किया जा रहा है।