कोंडली: दो बार से aap का कब्जा, तीसरी बार जीत के लिए बदले उम्मीदवार

कोंडली: दो बार से aap का कब्जा, तीसरी बार जीत के लिए बदले उम्मीदवार


Play all audios:


दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के तारीखों के ऐलान के साथ ही राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। सभी दल मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए लग गए हैं। दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों में से एक


कोंडली क्षेत्र... Abhishek Tiwari हिन्दुस्तान, नई दिल्लीThu, 16 Jan 2020 08:16 PM Share Follow Us on __ दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के तारीखों के ऐलान के साथ ही राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई


हैं। सभी दल मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए लग गए हैं। दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों में से एक कोंडली क्षेत्र में भी राजनीतिक गहमा गहमी जारी है। आम आदमी पार्टी ने वर्तमान विधायक मनोज


कुमार का टिकट काटकर कुलदीप कुमार को टिकट दिया है। भारतीय जनता पार्टी ने अभी अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है। कोंडली विधानसभा क्षेत्र में एक लाख 78 हजार के करीब मतदाता हैं। कोंडली विधानसभा


क्षेत्र 2008 में परिसीमन के बाद अस्तित्व में आया। यह पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में पड़ता है। इस सीट के लिए 2008 में पहली बार विधानसभा चुनाव हुआ था और कांग्रेस के अमरीश सिंह गौतम विजयी


हुए थे। अमरीश ने बीजेपी के दुष्यंत गौतम को 15 हजार वोटों से हराया था। लगभग 20 हजार वोट पाकर बीएसपी के चंद्रपाल सिंह तीसरे नंबर पर रहे थे। 2013 से आम आदमी पार्टी का कब्जा 2013 के चुनाव में


यहां आम आदमी पार्टी के मनोज कुमार विजयी हुए थे। उन्हें कुल 36 हजार 863 वोट मिले थे। मनोज कुमार ने बीजेपी के दुष्यंत कुमार को हराया था। दुष्यंत को कुल 29 हजार 373 वोट मिले। वहीं 2008 के


विजेता रहे कांग्रेस के अमरीश इस चुनाव में तीसरे नंबर पर चले गए और उन्हें 24 हजार 730 मतों से संतोष करना पड़ा। इसके बाद 2015 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में कोंडली क्षेत्र से आप उम्मीदवार


मनोज कुमार दोबारा जीतने में कामयाब रहे। इस चुनाव में यहां पर कुल एक लाख 24 हजार 779 मतादाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सबसे ज्यादा 63 हजार 185 वोट आप के मनोज कुमार को मिला। बीजेपी के


हुकम सिंह को 38 हजार 426 वोट प्राप्त हुए। तीसरे नंबर पर रहने वाले कांग्रेस के अमरीश गौतम को 13 हजार 562 वोट मिले थे। वहीं बीएसपी को भी इस सीट पर आठ हजार 533 वोट मिले थे।