प्रदोष व्रत पर भोलेनाथ को चढ़ाएं ये 5 चीजें, हर मनोकामना होगी पूरी

प्रदोष व्रत पर भोलेनाथ को चढ़ाएं ये 5 चीजें, हर मनोकामना होगी पूरी

Play all audios:


प्रदोष व्रत पर अगर श्रद्धा से भगवान शिव को उनका प्रिय भोग चढ़ाया जाए, तो जीवन के सारे संकट दूर होकर मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं। Himanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तानFri, 6 June 2025 12:49 AM


Share Follow Us on __ हर माह की त्रयोदशी तिथि को भगवान शिव की आराधना के लिए जो व्रत रखा जाता है, उसे प्रदोष व्रत कहा जाता है। मान्यता है कि इस दिन श्रद्धा और विधि-विधान से पूजा करने से


भोलेनाथ शीघ्र प्रसन्न हो जाते हैं। खास बात ये है कि अगर प्रदोष व्रत पर भोलेनाथ को उनकी प्रिय चीजों का भोग लगाया जाए, तो भक्तों की हर मनोकामना पूरी होती है। इस खास मौके पर भक्त शाम के समय


व्रत रखते हैं, शिव-पार्वती की पूजा करते हैं और भगवान शिव को उनके मनपसंद भोग चढ़ाते हैं। चलिए जानते हैं वो कौन-सी 5 चीजें हैं जो प्रदोष व्रत के दिन भोलेनाथ को अर्पित करने से उनका आशीर्वाद


जल्दी मिलता है- 1. सूजी या आलू का हलवा प्रदोष व्रत के दिन शाम को शिव-पार्वती की पूजा में सूजी या आलू के हलवे का भोग जरूर लगाएं। मान्यता है कि इससे भगवान शिव प्रसन्न होकर घर के सारे संकट हर


लेते हैं। ये भोग भोलेनाथ की प्रिय चीजों में शामिल है और इसे श्रद्धा से चढ़ाने पर मनवांछित फल मिलता है। 2. मखाने की खीर भोलेनाथ को मखाने की खीर बेहद प्रिय है। प्रदोष व्रत के दिन ये भोग लगाने


से शिवजी का आशीर्वाद जल्दी मिलता है। भक्तों का विश्वास है कि इससे जीवन की हर कठिनाई दूर हो जाती है और परिवार में सुख-शांति बनी रहती है। 3. भांग और धतूरा शिवजी की पूजा में भांग और धतूरा


चढ़ाने की विशेष परंपरा है। ये दोनों चीजें उनके प्रिय माने जाते हैं। प्रदोष व्रत पर इन्हें अर्पित करने से धन संबंधी परेशानियां खत्म होती हैं और आर्थिक स्थिति में सुधार आता है। 4. बेलपत्र और


अक्षत हालांकि ये रोजाना पूजा में भी शामिल किए जाते हैं, लेकिन प्रदोष के दिन बेलपत्र और अक्षत (साफ-सुथरा चावल) चढ़ाना बहुत शुभ माना गया है। इससे भगवान शिव का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है।


5. जल और दूध का अभिषेक प्रदोष व्रत पर गंगाजल और दूध से शिवलिंग का अभिषेक करना सबसे पुण्यदायक माना जाता है। इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और घर में सकारात्मकता का वास होता है। _डिस्क्लेमर:


इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।_