
फाल्गुन अमावस्या 2019: बुधवार पड़ने से एक मंत्र के जाप से मिल सकता है गणपति का आशीर्वाद
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:

आज यानी 6 मार्च को फाल्गुन मास की अमावस्या है। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान और दान-पुण्य किया जाता है। इस दिन बुधवार और अमावस्या के योग में दान-पुण्य के साथ ही भगवान श्रीगणेश की विशेष पूजा
जरूर... आज यानी 6 मार्च को फाल्गुन मास की अमावस्या है। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान और दान-पुण्य किया जाता है। इस दिन बुधवार और अमावस्या के योग में दान-पुण्य के साथ ही भगवान श्रीगणेश की
विशेष पूजा जरूर करनी चाहिए। इस दिन पूजा में पूजा में ऊँ गं गणपतये नम: मंत्र का जाप करना चाहिए। ऐसे करें पूजा सुबह स्नान के बाद घर के मंदिर में गणेशजी की पूजा की व्यवस्था करें। सबसे पहले
मूर्ति में श्रीगणेश का आवाहन करें यानी गणेश जी को अपने घर बुलाएं। श्रीगणेश को अपने घर में सम्मान सहित स्थान दें। यानी आसन दें। अब श्री गणेश को स्नान कराएं। स्नान पहले जल से फिर पंचामृत से और
फिर जल से स्नान कराएं। अब श्रीगणेश को वस्त्र पहनाएं। वस्त्रों के बाद आभूषण और फिर जनेऊ पहनाएं। अब फूल की माला पहनाएं। सुगंधित इत्र अर्पित कर तिलक लगाएं। इसके बाद धूप और दीप जलाएं और आरती
करें। आरती के बाद परिक्रमा करें। अब नेवैद्य अर्पित करें। पान अर्पित करें। प्रसाद में पंचामृत चढ़ाएं। लड्डओं का या गुड़ का भोग लगाएं। दूर्वा अर्पित करें। दक्षिणा अर्पित करें। श्रीगणेश पूजन
में ऊँ गं गणपतये नम: मंत्र का जाप करते रहें। पूजा के अंत में अनजानी भूल के लिए क्षमा याचना करें।