
इस टू-व्हीलर कंपनी ने रच दिया इतिहास! 500 मिलियन बाइक्स तैयार कर बनाया रिकॉर्ड, पूरी दुनिया में इसकी डिमांड
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:

होंडा (HONDA) ने 500 मिलियन दोपहिया वाहन बनाकर इतिहास रच दिया है। कंपनी की एक्टिवा इस उपलब्धि की मिसाल है। पूरी दुनिया में कंपनी के टू-व्हीलर्स की डिमांड है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स
जानते हैं। Sarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीThu, 22 May 2025 12:18 PM Share Follow Us on __ दुनिया की जानी-मानी ऑटोमोबाइल कंपनी होंडा (HONDA) ने एक ऐसा कीर्तिमान रच दिया है, जिसे
सुनकर कोई भी दंग रह जाएगा। होंडा (HONDA) ने 1949 से लेकर अब तक 500 मिलियन यानी 50 करोड़ दोपहिया वाहन बना लिए हैं। सबसे खास बात यह है कि इस ऐतिहासिक आंकड़े तक पहुंचने वाला 500 मिलियनवां वाहन
भारत में बना और वो भी हर किसी की पसंदीदा होंडा एक्टिवा (Honda Activa) थी। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं। ये भी पढ़ें:सबको है मारुति की इस इलेक्ट्रिक कार का इंतजार! 500 km से
ज्यादा मिलेगा रेंज कहां बना 500 मिलियनवां वाहन? इस ऐतिहासिक गाड़ी का निर्माण गुजरात के विथलापुर स्थित होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HONDA MOTORCYCLE AND SCOOTER INDIA- HMSI) प्लांट में
हुआ। यह न सिर्फ होंडा (Honda) के लिए गर्व की बात है, बल्कि भारत के लिए भी एक बड़ा सम्मान है कि दुनिया की सबसे लोकप्रिय टू-व्हीलर ब्रांड ने अपना यह मुकाम भारत की जमीन पर हासिल किया। होंडा
एक्टिवा में खास? होंडा एक्टिवा (HONDA ACTIVA) भारत में दोपहिया बाजार की सबसे ज्यादा बिकने वाली स्कूटर रही है। चाहे शहर हो या गांव, युवा हों या बुजुर्ग एक्टिवा (Activa) हर उम्र और हर वर्ग के
लोगों की पहली पसंद बनी हुई है। भरोसेमंद इंजन, शानदार माइलेज और कम रखरखाव ने इसे परिवारों की सवारी बना दिया है। होंडा की यह यात्रा कैसी रही? शुरुआती दौर में होंडा (HONDA) ने अपनी टू-व्हीलर
निर्माण यात्रा 1949 में शुरू की थी और तब से यह दुनिया भर में लगातार लोकप्रियता हासिल करती रही है। आज होंडा (Honda) के दोपहिया वाहन 160 से ज्यादा देशों में बिकते हैं। होंडा (Honda) की वैश्विक
सफलता में भारत की भूमिका बहुत अहम रही है। HMSI अब होंडा (Honda) की दुनिया की सबसे बड़ी दोपहिया मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में से एक है। होंडा (HONDA) का भविष्य 500 मिलियन पर पहुंचकर भी होंडा
(HONDA) की रफ्तार थमी नहीं है। कंपनी अब अपने पोर्टफोलियो में EV स्कूटर्स, हाइब्रिड टेक्नोलॉजी और ज्यादा फ्यूल-एफिशिएंट वाहनों को शामिल करने की दिशा में काम कर रही है। साथ ही कंपनी का लक्ष्य
है कि वह आने वाले सालों में अपने प्रोडक्शन और मार्केट को और ज्यादा विस्तार दे। ये भी पढ़ें:कीमत कटौती ने इस कार को बनाया अब तक की सबसे स्मार्ट ऑटोमैटिक हैचबैक होंडा (Honda) की यह ऐतिहासिक
उपलब्धि न सिर्फ एक कंपनी की सफलता है, बल्कि भारत जैसे देश की उत्पादन क्षमता और उपभोक्ताओं के विश्वास की भी कहानी है। होंडा एक्टिवा (HONDA ACTIVA) का 500 मिलियनवां यूनिट बनना इस बात का सबूत
है कि भारतीय बाजार आज ग्लोबल लेवल पर कितना महत्वपूर्ण हो चुका है।