टाटा, mg के साथ जून में लॉन्च होंगी ये 5 कार और suv, लिस्ट देखकर आप भी बना लो लेने का प्लान

टाटा, mg के साथ जून में लॉन्च होंगी ये 5 कार और suv, लिस्ट देखकर आप भी बना लो लेने का प्लान


Play all audios:


इस महीने भी भारत में कई शानदार गाड़ियों लॉन्च होने वाली हैं। इसमें इलेक्ट्रिक से लेकर ICE व्हीकल शामिल हैं। इसमें कई लग्जरी मॉडल भी शामिल हैं। ऐसे में आप भी अपने लिए नई कार प्लान कर रहे हैं


तब आपको एक बार इन नई कारों की लिस्ट को जरूर देखना चाहिए। देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए जून काफी अहम रहने वाला है। इस महीने भी भारत में कई शानदार गाड़ियों लॉन्च होने वाली हैं। इसमें


इलेक्ट्रिक से लेकर ICE व्हीकल शामिल हैं। इसमें कई लग्जरी मॉडल भी शामिल हैं। ऐसे में आप भी अपने लिए नई कार प्लान कर रहे हैं तब आपको एक बार इन नई कारों की लिस्ट को जरूर देखना चाहिए। इसमें


मोस्ट अवेटेड टाटा हैरियर EV समेत कुछ प्रीमियम इलेक्ट्रिक कारें भी शामिल हैं। चलिए फटाफटा एक बार लिस्ट को देखते हैं। 1. टाटा हैरियर EV टाटा मोटर्स की हैरियर EV भारत में 3 जून को दस्तक देगी।


जिसे ICE टाटा हैरियर के समान डिजाइन मिलेगा। इसे EV के अनुरूप कुछ बदलावों के साथ उतारा जाएगा, जिसमें पूरी चौड़ाई वाला लाइटबार, वर्टिकल हेडलाइट्स, क्लोज्ड ग्रिल, मेटैलिक फिनिश और वर्टिकल


स्लैट्स के साथ नया बंपर और एयरो-स्टाइल एलॉय व्हील्स होंगे। केबिन और फीचर ICE मॉडल जैसे होंगे, जबकि 500Km से अधिक रेंज वाला बैटरी पैक मिलेगा। इसकी शुरुआती कीमत 25 लाख रुपए के करीब हो सकती है।


2. MG साइबरस्टर EV MG मोटर्स साइबरस्टर EV ला रही है, जो 2-डोर वाली स्पोर्ट्स कार है। यह उसका अब तक का सबसे शक्तिशाली प्रोडक्शन-स्पेक मॉडल है। यह फ्यूचरिस्टिक डिजाइन और अपमार्केट केबिन के


साथ एडवांस्ड टेक्नोलॉजी से लैस है। इलेक्ट्रिक कन्वर्टिबल को पावर देने वाला 77kWh का बैटरी पैक है, जो 443Km तक रेंज देता है। यह 3.2 सेकेंड में 0-100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। इसकी


शुरुआती कीमत 50 लाख रुपए होगी। ये भी पढ़ें:इस स्कूटर ने दे दिया बाइक जैसा माइलेज, 1 लीटर पेट्रोल में इतने KM दौड़ गया 3. MG M9 जून में लॉन्च होने वाली कारों की लिस्ट में MG M9 प्रीमियम


इलेक्ट्रिक MPV भी शामिल हैं। इसे ऑटो एक्सपो 2025 में पेश किया गया। इसे प्रीमियम डीलरशिप MG सलेक्ट के माध्यम से बेचा जाएगा। लेटेस्ट कार में स्लिम LED DRL और वर्टीकल LED हेडलाइट्स के साथ


एयरोडायनामिक पहिए, आकर्षक LED टेललाइट सिग्नेचर और पीछे स्लाइडिंग-डोर मिलते हैं। यह EV 90kWh बैटरी पैक से संचालित है और 430Km तक की रेंज प्रदान करती है। इसकी कीमत 70 लाख रुपए के करीब होगी। 4.


मर्सिडीज-AMG G 63 स्पेशल एडिशन मर्सिडीज-बेंज 12 जून को AMG G 63 लाइनअप में एक नया कलेक्टर एडिशन पेश करने जा रही है। इस स्पेशल एडिशन में चमकीले ऑरेंज कलर की पेंट स्कीम होने की उम्मीद है, जो


इसके लिए एक्सक्लूसिव होगी। इसमें कस्टमाइज्ड बैज, एलॉय व्हील, सीट अपहोल्स्ट्री और अंदर इस्तेमाल की गई सामग्री में कुछ बदलावों के साथ इंटीरियर को भी एक अलग थीम मिलने की उम्मीद है। इसकी कीमत


करीब 3.5 करोड़ रुपए रहने की उम्मीद है। ये भी पढ़ें:फेस्टिव सीजन में लॉन्च होगी ये धमाकेदार इलेक्ट्रिक SUV, एंट्री से पहले दिखी झलक 5. मर्सिडीज-AMG GT 63 और GT प्रो जर्मन लग्जरी कार निर्माता


मर्सिडीज-बेंज अगले महीने 26 जून को AMG GT 63 और GT प्रो को लॉन्च करने की तैयारी में है। नए GT 63 वैरिएंट में 2+2 सीटिंग है, जबकि स्पोर्ट्स कार के पुराने मॉडल में केवल 2-सीटर थी। इंटीरियर AMG


SL 55 जैसा ही है, जिसमें फ्रंट पैसेंजर के लिए स्पोर्ट सीट, 3-स्पोक AMG-स्पेसिफिक स्टीयरिंग व्हील, 12.3-इंच ड्राइवर डिस्प्ले और पोर्ट्रेट ओरिएंटेशन में 11.9-इंच टचस्क्रीन होगी। इनकी कीमतें 3


से 3.5 करोड़ रुपए के करीब हो सकती हैं।