
शादी के दो महीने बाद ही दूसरी बीवी की हत्याकर घर में छिपाया शव
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:

मधुबनी टीओपी थानाक्षेत्र के मौलवी टोला चौक के पास रहने वाले एमआर मो. नसीम आलम के घर से उसकी पत्नी का शव बरामद हुआ है। मृतका 22 साल की शाहिदा खातून के मायके वालों का आरोप है कि पति ने ही उसकी
हत्या की... __ मधुबनी टीओपी थानाक्षेत्र के मौलवी टोला चौक के पास रहने वाले एमआर मो. नसीम आलम के घर से उसकी पत्नी का शव बरामद हुआ है। मृतका 22 साल की शाहिदा खातून के मायके वालों का आरोप है
कि पति ने ही उसकी हत्या की है। तीन दिन पहले हत्या कर शव को घर में ही बर्फ के साथ रखा गया था। मंगलवार को मामले का खुलासा होने के बाद आरोपी मो. नसीम आलम को लोगों ने पीट दिया। मृतका के परिजनों
की खबर पर पहुंची पुलिस घर के अंदर दाखिल होते ही हैरान रह गयी। लाश से दुर्गंध फैल रही थी। मृतका भागलपुर जिले के खरीक की रहने वाली थी। वहीं पति मो. नसीम आलम धमदाहा थानाक्षेत्र के कुकरौन का
रहने वाला है। पहली बीवी की मौत के बाद उसने दूसरी शादी की थी। पलंग पर पड़ी लाश को कब्जे में लेकर पुलिस ने उसके पति मो. नसीम आलम को भी गिरफ्तार कर लिया। घटना की खबर मिलते ही मौलवी टोला के आसपास
लोगों की भीड़ जुट गयी। भीड़ को देखते हुए केहाट और मधुबनी टीओपी थाने की पुलिस के साथ-साथ व्रज वाहन के दस्ते को भी बुला लिया गया था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर मृतका के परिजनों को सौंप
दिया है। एसपी विशाल शर्मा ने बताया कि मामले में पूछताछ की जा रही है। मारने की वजह का पता नहीं चल पा रहा है। दो माह पूर्व ही दोनों की शादी हुई थी।