बिहार में 4 डिग्री तक बढ़ेगा पारा, गर्मी सताएगी; आज 12 जिलों में आंधी-बिजली का अलर्ट

बिहार में 4 डिग्री तक बढ़ेगा पारा, गर्मी सताएगी; आज 12 जिलों में आंधी-बिजली का अलर्ट


Play all audios:


Hindi NewsBihar NewsBihar Weather temperature to rise by 4 degrees thunderstorm lightning alert in 12 districts AAJ KA MAUSAM: उत्तर बिहार और सीमांचल के 12 जिलों में शनिवार को आंधी और


वज्रपात की चेतावनी है। राज्य में उमस भरी गर्मी पड़ेगी, तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। Jayesh Jetawat हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, पटनाSat, 31 May 2025 06:43 AM Share Follow Us on __


BIHAR WEATHER TODAY: बिहार के ज्यादातर शहरों में शनिवार से उमस वाली गर्मी सताएगी। मौसम विभाग ने अगले 3-4 दिनों के दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने का


पूर्वानुमान जताया है। वहीं, शनिवार को 12 जिलों में आंधी चलने के साथ ही आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट है। पटना में आंशिक बादल छाए रहेंगे। राज्य भर में कुछ एक हिस्सों में हल्की से मध्यम दर्जे की


बारिश होने की संभावना भी है। इधर, शुक्रवार को प्रदेश के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी और न्यूनतम तापमान में गिरावट आई। अररिया, रोहतास और गया जिले में हल्के से मध्यम स्तर की बारिश हुई। रोहतास के


डेहरी में सबसे अधिक 39.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। वहीं पश्चिमी चंपारण के वाल्मीकिनगर में सबसे कम 23.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। राज्य का तापमान कम रहने के बावजूद 94 प्रतिशत


तक आर्द्रता रहने के कारण लोगों को भीषण गर्मी का एहसास हुआ। ये भी पढ़ें:बिहार में मॉनसून कब आएगा? सीमांचल से प्रवेश की तारीख आई, झमाझम बरसेंगे मेघ इन जिलों में आज ठनका और तेज हवा का अलर्ट


पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार जिले में शनिवार को मौसम खराब रहने की आशंका है। मौसम विभाग ने इन जिलों में आंधी और वज्रपात का


येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान हवा की रफ्तार 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है।