
आटो के धक्का से युवक घायल
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:

भगवानपुर। थाना क्षेत्र के भगवानपुर-मुंडेश्वरी नहर पथ के मसही गांव के पुल के पास गुरुवार को ऑटो के धक्का से एक युवक घायल हो गया। घायल आकाश मल्लाह मसही गांव का निवासी है। बताया गया है कि पुल
के पास... Newswrap हिन्दुस्तान, भभुआThu, 20 Oct 2022 09:00 PM Share Follow Us on __ भगवानपुर। थाना क्षेत्र के भगवानपुर-मुंडेश्वरी नहर पथ के मसही गांव के पुल के पास गुरुवार को ऑटो के धक्का से
एक युवक घायल हो गया। घायल आकाश मल्लाह मसही गांव का निवासी है। बताया गया है कि पुल के पास गुमटी रखे जाने से दूर से आ रहा ऑटो दिखाई नहीं दिया और वह उसकी चपेट में आकर घायल हो गया। ग्रामीणों
द्वारा उसे भगवानपुर सीएचसी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल से रेफर होने के बाद उसे बनारस ट्रामा सेंटर ले जाया गया। थाने में
वाहनों के प्रदूषण की जांच की भगवानपुर। थाना परिसर में गुरुवार को वाहन प्रदूषण जांच सेवा की टीम द्वारा थानाध्यक्ष अनिल प्रसाद की उपस्थिति में वाहनों की जांच की गई, जिसमें बाइक की जांच कराकर
कागजात प्राप्त किए गए। टोड़ी बीडीसी प्रतिनिधि मोती लाल राम, जदयू प्रखंड अध्यक्ष जितेंद्र सिंह, पैक्स अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, जदयू के पूर्व अध्यक्ष अंशु सिंह, दफादार भानजी सिंह सहित कई लोगों
ने अपनी गाड़ी के प्रदूषण की जांच कराकर सर्टिफिकेट प्राप्त किया। डीएम ने जैतपुर कला में की योजनाओं की जांच भगवानपुर। डीएम नवदीप शुक्ला ने गुरुवार को भगवानपुर प्रखंड की जैतपुर कला पंचायत में
विभिन्न योजनाओं की रुटीन जांच की। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, डीएम ने जैतपुर कला के स्कूल और पीडीएस दुकान सहित अन्य योजनाओं की जांच की। इस दौरान विभिन्न विभागों के पदाधिकारी मौजूद थे।
डीएम की जांच को लेकर विभिन्न योजनाओं से जुड़े कर्मी फाइल के साथ तैनात थे।