
नल जल योजना में अनियमितता बरतने वाले वार्ड सदस्य पर प्राथमिकी दर्ज
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:

नल जल योजना में अनियमितता बरतने वाले वार्ड सदस्य पर प्राथमिकी दर्ज हिन्दुस्तान टीम गयाFri, 7 June 2019 09:19 PM Share Follow Us on __ गुड़रु पंचायत के वार्ड 11 के सदस्य संजू देवी व वार्ड
क्रियान्वयन समिति के सचिव सीमा देवी पर प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी रामा शंकर राय ने गुरारू थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया जाता है पिछले दिनों बीडीओ योगेन्द्र पासवान ने गुड़रू पंचायत
के वार्ड संख्या-11 में मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत नल जल योजना की जांच की थी। इसमें 10 लाख रुपये की निकासी की गई है। इस कार्य में पाईप की गहराई मानक के अनुसार तीन फीट नीचे नहीं पाया
गया। पानी का हाउस कनेक्शन नहीं मिला। बीडीओ योगेन्द्र पासवान ने शुक्रवार को प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी को प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया था। थानध्यक्ष मोहन प्रसाद सिंह ने बताया कि
आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।