
गोपालगंज में टिक टॉक वीडियो बना रहे दो युवकों की आकाशीय बिजली गिरने से हुई मौत
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:

बिहार के गोपालगंज जिले के कटेया थाना क्षेत्र के देउरिया गांव में रविवार की दोपहर वज्रपात से दो युवकों की मौत हो गयी। जबकि एक किशोर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए मेडिकल कालेज व
अस्पताल... Malay Ojha गोपालगंज, Mon, 20 April 2020 11:49 AM Share Follow Us on __ बिहार के गोपालगंज जिले के कटेया थाना क्षेत्र के देउरिया गांव में रविवार की दोपहर वज्रपात से दो युवकों की मौत
हो गयी। जबकि एक किशोर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए मेडिकल कालेज व अस्पताल ,गोरखपुर रेफर किया गया है। दोनों युवक एक अन्य किशोर के साथ बूंदाबांदी के बीच एक पेड़ के नीचे बैठ कर
टिक टॉक वीडियो बना रहे थे। इस दौरान अचानक जोरदार आवाज के साथ दोनों पर आकाशीय बिजली गिर पड़ी। जिससे तीनों झुलस गए । ग्रामीणों ने तीनों को इलाज के लिए कटेया रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया।
लेकिन ,चिकित्सकों ने दोनों युवक को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर स्थिति को देखते हुए किशोर को रेफर कर दिया। मृतकों में गांव के देवनारायण सिंह के पुत्र 26 वर्षीय भीम सिंह व बच्चा सिंह का
पुत्र 22 वर्षीय सुनील सिंह शामिल है। वज्रपात से झुलसे नंदलाल सिंह के 13 वर्षीय पुत्र राहुल सिंह की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है। दोनों युवकों की मौत की खबर मिलते ही पूरे गांव में कोहराम मच
गया। सैकड़ों की संख्या में लोग रेफरल अस्पताल की ओर दौड़ पड़े। दोनों मृतकों के परिजन रो-बिलख रहे थे।