गुरु पूर्णिमा के मौके पर महादेव सिमरिया में श्रद्धालुओं की लगी भीड़
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:

जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के ऐतिहासिक मंदिरों के अलावा अन्य मंदिरों में गुरु पूर्णिमा के मौके पर विशेष पूजा का आयोजन किया गया। वहीं घरों में भी पूर्णिमा के मौके पर पूजा अर्चना की...
हिन्दुस्तान टीम जमुईFri, 27 July 2018 11:33 PM Share Follow Us on __ जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के ऐतिहासिक मंदिरों के अलावा अन्य मंदिरों में गुरु पूर्णिमा के मौके पर विशेष पूजा का
आयोजन किया गया। वहीं घरों में भी पूर्णिमा के मौके पर पूजा अर्चना की गयी। कई जगहों पर भगवान सत्यनारायण की कथा हो रही थी। मंदिरों में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पंडितों के द्वारा पूजा की गयी।
वहीं श्रावणी मेला को लेकर भी जिले के प्रमुख शिवालय सज-धज कर तैयार हो गये हैं। पूर्णिमा से ही जलाभिषेक के लिए भक्तगण पहुंच रहे हैं। सिकंदरा प्रखंड के महादेव सिमरिया में मेला लग गया है। महादेव
सिमरिया स्थित बाबा धनेश्वर नाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गयी। वहीं बरहट प्रखंड के पत्नेश्वर मंदिर में भी भक्तों की भीड़ लगी रही। खैरा प्रखंड के गिद्धेश्वर मंदिर और खैरा प्रखंड के
सिंगारपुर मंदिर में भी सुबह से ही जुटे थे भक्त। उपरोक्त मंदिरों में महिलाओं की भीड़ अधिक देखी गयी। सिकंदरा प्रखंड के कुमार स्थित मां नेतुला मंदिर, जमुई स्टेशन के समीप काली मंदिर, सिरचंद नवादा
स्थित काली मंदिर, गणपति मंदिर, संकटमोचन मंदिर समेत अन्य मंदिरों में भीड़ लगी थी।