
हाथ में सांप लेकर अस्पताल पहुंच गया युवक, लोगों के उड़े होश; जानें पूरा माजरा
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:

सीतामढ़ी के सदर अस्पताल में एक युवक गुरुवार को सांप लेकर पहुंच गया। उसे देख सभी लोग हैरान रह गए। युवक ने जहरीले सांप को डिब्बे में बंद रखा था। Jayesh Jetawat हिन्दुस्तान, एक संवाददाता,
सीतामढ़ीThu, 5 June 2025 10:37 PM Share Follow Us on __ बिहार के सीतामढ़ी के सदर अस्पताल में गुरुवार को एक युवक हाथ में सांप लेकर पहुंच गया। अस्पताल में मौजूद मरीज और उनके तीमारदारों ने जब
उसे देखा तो उनके होश उड़ गए। युवक ने सांप को प्लास्टिक के एक डिब्बे में रखा हुआ था। जब वह डॉक्टर के पास पहुंचा, तो वे भी हैरान रह गए। दरअसल, युवक को सांप ने डस लिया था। उसने जहरीले सांप को
पकड़कर डिब्बे में बंद कर दिया और सीधा अस्पताल पहुंच गया। युवक का नाम मंटू साह है। वह सुप्पी थाना क्षेत्र के मोहनी मंडल गांव का रहने वाला है। गुरुवार सुबह सांप ने युवक के हाथ में डस लिया था
इसके बाद उसने सांप को बोतल में बंद कर दिया। फिर उसे लेकर स्थानीय सीएचसी पहुंच गया। सीएचसी में डॉक्टर ने उसका प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद उसे सीतामढ़ी के सदर अस्पताल रेफर कर दिया। ये भी
पढ़ें:बिहार के इस जिले में नागराज का कहर, 27 दिन में 242 लोगों को डसा; सांप से दहशत सांप को लेकर युवक सदर अस्पताल पहुंचा। अस्पताल में सांप देखते ही कौतुहल मच गया। इसे देखने वालों की भी भीड़
जुट गई। इस दृश्य को देखने के बाद डॉक्टर भी हैरान हो गए। डॉ. शाहिद परवेज ने बताया कि युवक की धीरे-धीरे स्थिति गंभीर होने लगी। उसे अस्पताल में भर्ती कर दिया गया। गुरुवार शाम तक उसे 44 इंजेक्शन
का डोज दिया गया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।