
Aaiclas : आईक्लास ने सिक्योरिटी स्क्रीनर समेत 393 पदों पर निकाली भर्ती, 9 जून से करें आवेदन
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:

आईक्लास ने सिक्योरिटी स्क्रीनर फ्रेशर और असिस्टेंट सिक्योरिटी के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए 9 जून से आवेदन कर सकेंगे। Pankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तानTue, 3 June 2025 11:59 AM
Share Follow Us on __ भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण की सहायक कंपनी एएआई कार्गो लोजिस्टिक्स एंड एलाइड सर्विसेज कंपनी लिमिटेड (आईक्लास) ने सिक्योरिटी स्क्रीनर फ्रेशर और असिस्टेंट सिक्योरिटी के
पदों पर भर्ती निकाली है। सिक्योरिटी स्क्रीनर फ्रेशर की 227 और असिस्टेंट सिक्योरिटी की 166 वैकेंसी निकाली हैं। इस भर्ती के लिए 9 जून से आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून 2025 तक है।
सिक्योरिटी स्क्रीनर फ्रेशर की भर्ती अमृतसर, वडोदरा और चेन्नई के लिए होगी। वहीं असिस्टेंट सिक्योरिटी की भर्ती पटना, विजयवाड़ा, वडोदरा पोर्ट ब्लेयर, चेन्नई और गोवा के लिए होगी। यह भर्ती तीन
वर्ष के कॉन्ट्रेक्ट पर की जाएगी। इंटरव्यू में शामिल होने के लिए लिंक पात्र उम्मीदवारों को उनके ईमेल आईडी पर भेजे जाएंगे। सिक्योरिटी स्क्रीनर फ्रेशर के लिए ग्रेजुएशन की न्यूनतम योग्यता मांगी
जाएगी। अधिकतम आयु सीमा 27 वर्ष होगी। ये भी पढ़ें:SSC : इसी माह CGL, MTS व CHSL समेत 7 और बड़ी भर्तियां निकालेगा एसएससी वहीं असिस्टेंट सिक्योरिटी के लिए योग्यता 12वीं पास रहेगी।