
Aat 2025: आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट 2025 के लिए आवेदन शुरू, jeeadv. Ac. In पर करें अप्लाई
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:

AAT 2025 REGISTRATION: आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट (AAT), 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर (B.ARCH) कोर्स में एडमिशन लेने के इच्छुक उम्मीदवारों को
रजिस्ट्रेशन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट JEEADV.AC.IN पर जाना होगा। AAT 2025 APPLY ONLINE: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT), कानपुर की ओर से आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट (AAT), 2025 के
लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर (B.Arch) कोर्स में एडमिशन लेने के इच्छुक उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाना होगा।
उम्मीदवारों के लिए आवेदन विंडो कल 3 जून 2025 शाम 6 बजे तक ओपन रहेगी। आईआईटी कानपुर की ओर से AAT 2025 परीक्षा का आयोजन 5 जून 2025 को किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन सिंगल शिफ्ट में सुबह 9 बजे से
दोपहर 12 बजे तक किया जाएगा। ऑफिशियल वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, AAT 2025 की घोषणा 8 जून 2025 (शाम 5 बजे) संभावित है। योग्यता- AAT 2025 के लिए वही उम्मीदवार योग्य हैं जिन्होंने जेईई
एडवांस्ड 2025 परीक्षा पास की है। AAT 2025 के जरिए उम्मीदवारों को आईआईटी बीएचयू (वाराणसी), आईआईटी खड़गपुर और आईआईटी रुड़की में उपलब्ध बी.आर्क कोर्स में एडमिशन मिलेगा। ये भी पढ़ें:जेईई एडवांस्ड
2025 में कम स्कोर आने पर घबराएं नहीं, ये हैं बेस्ट ऑप्शन ये भी पढ़ें:जेईई एडवांस्ड रिजल्ट के बाद, देश के टॉप 10 इंजीनियरिंग आईआईटी में लीजिए एडमिशन AAT 2025 शेड्यूल- 1. आवेदन शुरू होने की
तिथि- 2 जून 2025 2. आवेदन करने की अंतिम तिथि- 3 जून 2025 3. परीक्षा तिथि- 5 जून 2025 4. परीक्षा प्रवेश समय- सुबह 8 बजे 5. रिजल्ट तिथि- 8 जून 2025 AAT 2025 APPLY: AAT 2025 के लिए कैंडिडेट
कैसे अप्लाई करें- 1. सबसे पहले कैंडिडेट को ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाना होगा। 2. इसके बाद आपको होम पेज पर दिए गए आवेदन लिंक AAT 2025 पर क्लिक करना होगा। 3. अब आपको अपना रजिस्ट्रेशन
करना होगा। 4. इसके बाद आपको लॉग इन कर एप्लीकेशन फॉर्म को भरना होगा। 5. अब आप एप्लीकेशन फॉर्म को चेक कीजिए और इसके बाद अपनी फीस जमा कीजिए। 6. इसके बाद आप एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर लीजिए
और भविष्य के लिए इसका प्रिंट आउट निकाल लीजिए। ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है।