
Jee advanced 2025: जेईई एडवांस्ड 2025 में कम स्कोर आने पर घबराएं नहीं, ये हैं बेस्ट ऑप्शन
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:

JEE ADVANCED 2025: जेईई एडवांस्ड 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है। अगर आपके मार्क्स कम आए हैं या आप फेल हो गए हैं तो घबराएं नहीं, आपके पास बहुत सारे करियर ऑप्शन हैं। आइए आपको इन ऑप्शन के बारे
में सब बताते हैं। JEE ADVANCED 2025: जेईई एडवांस्ड 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है। अगर आपके मार्क्स कम आए हैं या आप फेल हो गए हैं तो घबराएं नहीं, आपके पास बहुत सारे करियर ऑप्शन हैं। आइए आपको
इन ऑप्शन के बारे में सब बताते हैं। 1. NIT और IIIT में मिल सकता है एडमिशन अगर आप के जेईई एडवांस्ड 2025 में अच्छा स्कोर नहीं आया है तो आपको जेईई मेन स्कोर से NIT (नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ
टेक्नोलॉजी) और IIIT (इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी) में एडमिशन मिल सकता है। ये दोनों इंस्टीट्यूट हमारे देश के बहुत ही पॉपुलर इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट है और यहां का प्लेसमेंट भी
बहुत अच्छा है। 2. राज्य स्तरीय इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा दें आप स्टेट लेवल के इंजीनियरिंग एंट्रेंस एग्जाम दे सकते हैं। देश के ज्यादातर राज्यों की ओर से स्टेट लेवल परीक्षा आयोजित की जाती है।
जिसके अंतर्गत स्टूडेंट्स को विभिन्न ट्रेड में बी.टेक एडमिशन दिया जाता है। वहीं, कई राज्यों में जेईई मेन स्कोर के आधार पर एडमिशन दिया जाता है। 3. प्राइवेट इंजीनियरिंग कॉलेजों में ले सकते हैं
एडमिशन आपके पास टॉप प्राइवेट इंजीनियरिंग कॉलेजों में बी.टेक कोर्सेज में एडमिशन लेने का अच्छा ऑप्शन हैं। इसमें BITS Pilani, VIT Vellore, SRM यूनिवर्सिटी, मनिपाल इंस्टीट्यूट जैसे पॉपुलर
प्राइवेट इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट शामिल हैं। ये भी पढ़ें:JEE Advanced स्कोर से किस इंस्टीट्यूट में मिलेगा एडमिशन? क्या आप दे पाएंगे पेपर ये भी पढ़ें:जेईई एडवांस्ड रिजल्ट jeeadv.ac.in पर जारी,
डायरेक्ट लिंक, देखें कटऑफ 4. अन्य कोर्सेज में ले सकते हैं एडमिशन आपके पास बीएससी (फिजिक्स,केमिस्ट्री, मैथमेटिक्स, कम्प्यूटर साइंस) या बीसीए (बैचलर ऑफ कम्प्यूटर एप्लीकेशन) जैसे पॉपुलर साइंस
कोर्सेज में एडमिशन ले सकते हैं। इसके लिए डीयू बहुत अच्छा ऑप्शन हैं। इन कोर्सेज की प्लेसमेंट भी अच्छी होती है। 5. दोबारा तैयारी करें अगर आप आईआईटी या किसी बड़े प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग कॉलेज
में ही एडमिशन लेना चाहते हैं तो आप एक साल का गैप लेकर दोबारा से जेईई की तैयारी कर सकते हैं। ऐसे में तैयारी बेहतर और नई स्ट्रैटिजी के साथ ध्यान से करें। अगर आप सच्ची लगन और पूरी मेहनत से
तैयारी करेंगे तो आपको सफलता जरूर मिलेगी।